गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कैबिनेट विस्तार को लेकर लखनऊ में सियासी हलचलें तेज 

None 2024-03-05 08:29:52
कैबिनेट विस्तार को लेकर लखनऊ में सियासी हलचलें तेज 

पुरकाजी विधायक अनिल कुमार को राष्ट्रीय लोकदल नेतृत्व मंत्रिमंडल के लिये पेश कर सकता है

लखनऊ , ( Shah Times) । उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट में विस्तार की संभावनाओं के बीच लखनऊ में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गयी हैं।

दरअसल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और भाजपा में कुछ समय पहले वापसी करने वाले दारा सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलें काफी समय से लगायी जा रही हैं। 

इसके अलावा हाल ही इंडिया एलायंस से अलग हुये राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के भी एक विधायक को मंत्रिमंडल में जगह मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार योगी मंत्रिमंडल का संक्षिप्त विस्तार मंगलवार को होने के आसार हैं हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। यह राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के लखनऊ रहने पर निर्भर कर सकता है। 

https://shahtimesnews.com/shah-times-muzaffarnagar-5-march-24/

सूत्रों ने बताया कि राजभवन के अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है।इस बीच सुभासपा के पार्क रोड स्थित पार्टी कार्यालय में सुभासपा अध्यक्ष को अग्रिम बधाई देने वालों का तांता लग गया है। 

उधर रालोद के सूत्रों ने बताया कि उसके कोटे से 49 वर्षीय विधायक अनिल कुमार को पार्टी नेतृत्व मंत्रिमंडल के लिये पेश कर सकता है। इंटरमीडिएट पास अनिल कुमार पुरकाजी (सु .) सीट से रालोद विधायक है। वह मूल रूप से सहारनपुर के ताहरपुर के निवासी है। 

वह दो बार 2007 एवं 2012 में मुजफ्फरनगर की चरथावल (सुरक्षित) सीट से बसपा विधायक चुने गए थे पर 2017 में वह पुरकाजी (सुरक्षित) सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रमोद ऊंटवाल से पराजित हो गए थे मगर 2022 के चुनाव में उन्होंने भाजपा के प्रमोद ऊंटवाल को पराजित कर दिया।इस बीच मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) ने भी अपने एक विधायक के लिये मंत्रिमंडल में जगह देने की मांग की है। 

हालांकि मंगलवार को यह साफ हो सकेगा कि लंबे समय से मंत्री बनने का इंतजार कर रहे विभिन्न सहयोगी दलों के नेताओं का कल का दिन मंगलमय होगा या उन्हे कुछ दिन इंतजार और करना पड़ेगा।

 

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर