गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बिहार में सियासी पारा बढ़ा, नीतीश-लालू के रिश्तों में खटास का इशारा

None 2024-01-25 15:12:28
बिहार में सियासी पारा बढ़ा, नीतीश-लालू के रिश्तों में खटास का इशारा

पटना । बिहार (Bihar) में भले ही कड़ाके की ठंड पड़ रही हो लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन के दो प्रमुख घटक जनता दल यूनाइटेड (JDU) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच रिश्तों में खटास के इशारे ने राज्य में सियासी पारा काफी बढ़ा दिया है ।

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की सौवीं जयंती पर बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का परिवारवाद पर चोट के बाद गुरुवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पुत्री रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने भी सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर एक के बाद एक तीन पोस्ट बिना किसी का नाम लि‍ए किया है, जिसे अप्रत्यक्ष रूप से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर ही पलटवार माना जा रहा है ।

लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने अपने पोस्ट में कहा, "समाजवादी पुरोधा होने का करता वही दावा है, हवाओं की तरह बदलती जिनकी विचारधारा है ।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

अपनी अगली पोस्ट में वह लिखती हैं, "खीज जताए क्या होगा, जब हुआ न कोई अपना योग्य, विधि का विधान कौन टाले, जब खुद की नीयत में ही हो खोट ।" इसके बाद अपनी अगली पोस्ट में उन्होंने लिखा, "अक्सर कुछ लोग नहीं देख पाते हैं अपनी कमियां, लेकिन किसी दूसरे पे कीचड़ उछालने को करते रहते हैं बदतमीजियां ।"

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर