सोमवार, 24 August 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Book Your Ads With Shah Times
None

JDS वर्कर का यौन शोषण करने के आरोप में प्रज्वल रेवन्ना का भाई सूरज रेवन्ना भी गिरफ्तार

None 2024-06-23 12:25:26
JDS वर्कर का यौन शोषण करने के आरोप में प्रज्वल रेवन्ना का भाई सूरज रेवन्ना भी गिरफ्तार

जेडीएस एमएलसी सूरज रेवन्ना के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया है उन पर कुछ दिन पहले पार्टी कार्यकर्ता का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।

 New Delhi, (Shah Times)। जेडीएस एमएलसी सूरज रेवन्ना को अश्लील वीडियो मामले में गिरफ्तार किया गया है। सूरज पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के भाई हैं जिन पर कई महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोप लगे हैं। सूरज रेवन्ना पर कुछ दिन पहले एक पार्टी कार्यकर्ता के साथ कथित यौन शोषण के आरोप में शनिवार को मामला दर्ज किया गया था।

जनता दल-सेक्युलर के नेता सूरज रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूरज यौन शोषण के आरोपों में फंसे प्रज्वल रेवन्ना के भाई हैं। प्रज्ज्वल पर कई महिलाओं के यौन शोषण का आरोप है। इस बीच सूरज को कथित तौर पर एक पुरुष पार्टी कार्यकर्ता के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, हासन लोकसभा सीट से हारने वाले प्रज्वल को 31 मई को जर्मनी से लौटने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रज्ज्वल के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी के मामले दर्ज है। उनके पिता एच डी रेवन्ना और मां भवानी जमानत पर बाहर हैं। उन पर अपने बेटे प्रज्वल के यौन उत्पीड़न की कथित पीड़िता का अपहरण करने और उसे अपने पास रखने का आरोप है।

इससे पहले पुलिस ने बताया था कि जेडी(एस) एमएलसी सूरज रेवन्ना पर शनिवार को मामला दर्ज किया गया था। उन पर कुछ दिन पहले पार्टी कार्यकर्ता के साथ कथित तौर पर यौन शोषण का आरोप है। चेतन केएस (27) ने पुलिस में शिकायत की थी कि होलेनरसीपुरा के विधायक एचडी रेवन्ना के सबसे बड़े बेटे सूरज रेवन्ना ने 16 जून की शाम को होलेनरसीपुरा तालुक के घन्नीकाडा स्थित अपने फार्महाउस में उनका यौन शोषण किया। 

शिकायत के आधार पर होलेनरसीपुरा पुलिस ने शनिवार देर शाम जेडी(एस) एमएलसी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के भतीजे सूरज रेवन्ना (37) ने आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन किया है। 

उन्होंने आरोप लगाया है कि चेतन ने उनसे 5 करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने के लिए झूठी शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रवार को पुलिस ने सूरज रेवन्ना के करीबी सहयोगी शिवकुमार की शिकायत पर चेतन के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज किया। शिवकुमार ने आरोप लगाया है कि चेतन सूरज रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा है।

-->

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर