गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मुजफ्फरनगर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी ने नौवीं बार जीत की हासिल 

None 2023-12-24 09:44:45
मुजफ्फरनगर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी ने नौवीं बार जीत की हासिल 

मुजफ्फरनगर । जिला बार एसोसिएशन का चुनाव नतीजे देर शाम ऐलान कर दिए गए। जिसमें अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी ने अपने प्रतिद्वंदी को 315 मतों से हराकर जीत दर्ज की। मुजफ्फरनगर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी ने नौवीं बार जीत हासिल की।

मुजफ्फरनगर जिला बार एसोसिएशन महासचिव पद पर सुरेंद्र कुमार मलिक ने अपने प्रतिद्वंदी को 218 मतों से हराया है। प्रमोद त्यागी नौवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं और सुरेंद्र कुमार मलिक 12वीं बार चुनाव जीते हैं। देर शाम तक चली मतगणना के नतीजों का ऐलान मुख्य चुनाव अधिकारी ने किया।

https://shahtimesnews.com/shah-times-muzaffarnagar-24-dec-23/

मुजफ्फरनगर जिला बार संघ के 23 पदों के लिए शुक्रवार को फैथम हाल में मतदान हुआ था। जिसमें पंजीकृत 2328 अधिवक्ताओं में से 1977 ने अपने मताधिकारों का प्रयोग किया था। शनिवार सुबह से फैथम हाल में मतगणना शुरू हुई। 

गहमागहमी के बीच शुरू हुई मतगणना के पहले राउंड से ही अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी, महासचिव पद पर सुरेंद्र कुमार मलिक और वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार चौहान ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी और आखिर राउंड तक तीनों उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंदियों से आगे रहे। 

देर शाम मतगणना पूरी होने पर मुख्य चुनाव अधिकारी रौनक अली जैदी ने नतीजों का ऐलान किया उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी ने 793 मत लेकर अपने प्रतिद्वंदी नवाब अली चौधरी को 315 मतों से हराया। प्रमोद त्यागी को 793 और नवाब अली चौधरी को 478 मत मिले।

 महासचिव पद पर सुरेंद्र कुमार मलिक ने अपने प्रतिद्वंदी संजीव कुमार  को 218 मतों से हराया। सुरेंद्र कुमार मलिक को 754 और संजीव कुमार  को 536 मत मिले। वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के एक पद पर अशोक कुमार चौहान ने 1077 मत लेकर अपने प्रतिद्वंदी को 297 मतों से हराया। इस पद पर सोरन सिंह को 780 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहे।

 निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कोषाध्यक्ष के एक पद पर अरुण धारीवाल 576 मत लेकर विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी हिमांशु कुमार कौशिक को 199 मत से हराया। हिमांशु कुमार कौशिक को 377 मत मिले।

Muzaffarnagar ,election results , District Bar Association , Pramod Tyagi ,Surendra Kumar Malik,

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर