शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सहकारी समितियों की आय बढ़ाने का रोडमैप करें तैयारःआलोक पांडेय

None 2023-07-29 01:07:53
सहकारी समितियों की आय बढ़ाने का रोडमैप करें तैयारःआलोक पांडेय

चंपावत व चमोली के सहकारी समितियों के सचिवों से निबंधक ने की कांफ्रेंस

रिपोर्ट- मौ. फहीम 'तन्हा'

देहरादून। भारत सरकार एवं प्रदेश के सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए निबंधक सहकारिता आलोक पांडेय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा क्षेत्र चंपावत एवं चमोली जनपद के सहकारी समितियों के सचिवों से वर्चुअल सीधा संवाद किया। यह पहला मौका था, जब निबंधक के द्वारा जनपदों के सचिवों से सीधा संवाद किया गया हो।

निबंधक सहकारी समितियां आलोक पांडेय द्वारा सचिवों को निर्देश दिए  कि समितियों की आय बढ़ाई जाए।  इसको लेकर रोड मैप तैयार करें , साथ ही आधुनिकता के जमाने में सभी को आधुनिक होना बहुत आवश्यक है । 

संवाद कार्यक्रम के दौरान चंपावत एवं चमोली जिले के सचिवों द्वारा सहकारी समितियों द्वारा मॉडल बायलॉज अंगीकृत करने की रिपोर्ट निबंधक को वर्चुअल माध्यम से दी गई। इसके साथ ही दोनों जनपदों के समितियों में सदस्यता अभियान की की रिपोर्ट दी गई। सचिवों द्वारा बताया गया सभी समितियों में इन दिनों सदस्यता अभियान बृहद स्तर पर चल रहा है यह अभियान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से किया जा रहा है इसके साथ ही सभी केंद्रों में जन औषधि केंद्र खोल दिए गए हैं कुछ केंद्रों में कार्य प्रगति पर है

फूलों  के उत्पादन में हुआ अच्छा मुनाफा

चंपावत जनपद की देवीधुरा समिति के सचिव द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि समिति में फूलों के उत्पादन में इस वर्ष अच्छा मुनाफा हुआ है। इसके साथ ही इस समिति के द्वारा सबसे अधिक साइलेज  विक्रय किया गया है। और  किसानों को  साइलेज गांव में दिया जा रहा है। चमोली जनपद की गैरसैंण समिति के सचिव के द्वारा बताया गया कि इस वर्ष समिति द्वारा 250 काश्तकारों से 1800 कुंटल मोटा अनाज सीधा खरीदा गया।

https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें 
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर