गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

पहले की सरकारें माफिया के साथ, भाजपा सरकार गरीबों के साथ

None • 2023-06-30 17:04:12
पहले की सरकारें माफिया के साथ, भाजपा सरकार गरीबों के साथ

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि पहले की सरकारें माफिया के साथ खड़ी होती थी लेकिन वर्तमान भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार गरीबों के साथ खड़ी है।

माफिया अतीक अहमद (

Ateeq Ahmed) द्वारा कब्जा की गयी जमीन को मुक्त कराकर गरीब लाभार्थियों के लिए लूकरगंज स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत बनाए गए 76 अपार्टमेंट्स की चाबी देने के लिए लीडर प्रेस मैदान पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारें माफिया के साथ खड़ी होती थी जबकि वर्तमान की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार गरीबों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पहले जमीनों पर सरकार से संरक्षित माफिया कब्जा करते थे। अब हमारी सरकार में ऐसा नहीं हो सकता है।

इस अवसर पर सीएम ने करीब 768 करोड़ के 226 प्रोजेक्ट का लोकार्पण-शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि आज माफियाओं के कब्जे से मुक्त करवाकर गरीबों को आवास दिए जा रहे हैं। कहने के लिए ये 76 आवास हैं, लेकिन इसके पीछे एक भाव है कि ये माफियाओं से मुक्त करवाकर दिए जा रहे हैं।

सीएम ने कहा कि सरकार ने गरीबों को बावस देकर उनके जीवन में सुधार लाने का काम किया है और यह अभियान जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि प्रयागराज में 10 हजार लोगों की क्षमता वाला कन्वेशन हॉल का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) को DPR तैयार करने का निर्देश दिया। प्राधिकरणों से कहना चाहूंगा कि वो भी अपने जिलों मे ऐसे ही माफियाओं की कब्जाई जमीन खाली कराकर उसपर गरीबों के लिए आवास बनवाने का कार्य करें। साथ ही पत्रकारों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों और अध्यापकों के लिए आवास बनावाए।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

सीएम योगी ने कहा, 2017 से पहले कोई भी जमीन पर माफिया कब्जा कर लेता था। पहले की सरकारें माफिया के साथ खड़ी होती थीं। पहले जमीनों पर सरकार से संरक्षित माफिया कब्जा करते थे। अब उन्हीं जमीनों पर गरीबों के आवास बनवा रहे हैं। अब व्यापारियों और गरीबों को कोई परेशान नहीं करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में 54 लाख लोगों को घर मिले हैं। पहले प्रदेश की सरकार किसी गरीब को आवास नहीं देना चाहती थी।

उन्होंने कहा कि फरवरी मे हमने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट किया। हमको 36 हजार करोड़ के निवेश प्राप्त हुए। अगर प्रदेश मे माफिया होते, तो ये मिलना मुश्किल था। साथ ही दावा किया कि 2025 का प्रयागराज कुंभ दिव्य और भव्य होगा।

उन्होंने कहा जिस रफ्तार के साथ भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। इसको बनाए रखेंगे तो 2027 में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। ये देश नारों से नहीं चलेगा, जो कार्य हुए है, उससे चलेगा। आज भारत और उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर