शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

प्रधानमंत्री मोदी होंगे भारत टेक्स में शामिल

None 2025-02-15 15:53:06
प्रधानमंत्री मोदी होंगे भारत टेक्स में शामिल

नई दिल्ली (शाह टाइम्स) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को यहां भारत मंडपम में भारत टेक्स-2025 में शामिल होंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। भारत टेक्स 2025 एक बड़े पैमाने का वैश्विक आयोजन है और इसका आयोजन 14 से 17 फरवरी तक भारत मंडपम में किया जा रहा है। यह एक अनूठा आयोजन है, क्योंकि इसमें कच्चे माल से लेकर तैयार उत्पादों तक की पूरी टेक्सटाइल वैल्यू चेन को एक ही मंच पर लाया जाएगा।

टेक्सटाइल इकोसिस्टम को किया जाएगा प्रदर्शित

भारत टेक्स प्लेटफॉर्म टेक्सटाइल उद्योग का सबसे बड़ा और सबसे व्यापक आयोजन है, जिसमें दो साइटों पर फैला एक मेगा एक्सपो शामिल है और इसमें पूरे टेक्सटाइल इकोसिस्टम को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें 70 से अधिक कॉन्फ्रेंस सेशन, राउंड टेबल मीटिंग, पैनल चर्चा और मास्टर क्लास के साथ वैश्विक स्तर के सम्मेलन भी शामिल होंगे। आयोजन के दौरान आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में विशेष इनोवेशन और स्टार्टअप मंडप होंगे। इस दौरान हैकाथॉन आधारित स्टार्टअप पिच फेस्ट और इनोवेशन फेस्ट, टेक टैंक और डिजाइन चैलेंज भी शामिल होंगे। इसमें प्रमुख निवेशकों के माध्यम से स्टार्टअप के लिए फंडिंग के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

6000 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के भाग लेने की है उम्मीद

इंडिया टेक्स 2025 में नीति निर्माताओं, वैश्विक सीईओ के साथ-साथ 120 से अधिक देशों के 5000 से अधिक प्रदर्शकों, 6000 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और अन्य आगंतुकों के भाग लेने की उम्मीद है। अंतर्राष्ट्रीय वस्त्र निर्माता संघ (आईटीएमएफ), अंतर्राष्ट्रीय कपास सलाहकार समिति (आईसीएसी), यूरेटेक्स, टेक्सटाइल एक्सचेंज, यूएस फैशन इंडस्ट्री एसोसिएशन (यूएसएफआईए) सहित दुनिया भर के 25 से अधिक प्रमुख वैश्विक कपड़ा निकाय और संघ भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर