गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को जाएंगे यूक्रेन के दौरे पर

None 2024-08-21 12:38:06
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को जाएंगे यूक्रेन के दौरे पर

पीएम मोदी का यूक्रेन दौरा मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के एक महीने बाद हो रहा है।

शाह टाइम्स। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन के दौरे पर जाने की तैयारी में है। करीब 30 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री यहां का दौरा करेगा। इससे पहले पीएम मोदी 21-22 अगस्त तको पोलैंड दौरे पर जाएंगे। बता दें कि 45 साल बाद भारत के किसी पीएम को पोलैंड दौरा होगा। पीएम मोदी का यूक्रेन दौरा मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के एक महीने बाद हो रहा है।

जानकारी के अनुसार विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के यूक्रेन जाने की सूचना दी है। MEA में सचिव तन्मय लाल ने कहा- भारत के रूस और यूक्रेन दोनों के साथ संबंध हैं। प्रधानमंत्री वहां रूस-यूक्रेन जंग खत्म करने पर भी चर्चा करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री रूस गए थे, जहां कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी। PM मोदी ने 20 मार्च को पुतिन और जेलेंस्की दोनों से फोन पर बात की थी। उन्होंने रूस-यूक्रेन जंग पर भारत का रुख दोहराया था।

आपको बता दें कि पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे को लेकर वहां के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के कार्यालय ने आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया, “हमारे द्विपक्षीय संबंधों के इतिहास में यह किसी भारतीय प्रधान मंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा है। यात्रा के दौरान विशेष रूप से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा होगी। इसी बीच यूक्रेन और भारत के बीच कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह यात्रा, जो 1991 में यूक्रेन के स्वतंत्र होने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी। पिछले महीने राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमक ने कहा था कि पीएम मोदी यूक्रेन में शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। साल 2022 में युद्ध के बाद भारत ने रूस या रूसी अधिकारियों की निंदा करने से इंकार कर दिया था, जिसके कारण पश्चिम के कई देशों ने भारत को निशाने पर लिया था।

दरअसल PM मोदी ने 14 जून को इटली में G7 समिट से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की थी। दोनों नेता गले भी मिले थे। इस दौरान PM मोदी ने बातचीत और कूटनीति के जरिए जंग का समाधान निकालने की बात कही थी लेकिन थी। तब जेलेंस्की ने PM मोदी को लोकसभा चुनाव के बाद यूक्रेन आने का न्योता दिया था। इससे पहले 20 मई 2023 को जापान के हिरोशिमा में आयोजित G-7 मीटिंग के दौरान मोदी और जेलेंस्की की मुलाकात हुई थी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर