गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

प्रधानमंत्री ने बापू और शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

None 2023-10-02 14:45:32
प्रधानमंत्री ने बापू और शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) की जयंती पर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी आज सुबह पहले राजघाट (Rajghat) पहुंचे और उन्होंने बापू की 154वीं जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रधानमंत्री के साथ इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के साथ ही आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) की भी जयंती है। मोदी ने विजय घाट पहुंचकर शास्त्री जी को भी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना (Vinay Saxena) और आम आदमी पार्टी नेता आतिशी भी मौजूद थीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कहा, “गांधी जयंती के खास मौके पर वह महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को नमन करते हैं। महात्मा गांधी का प्रभाव वैश्विक है, जो पूरी मानव जाति को एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम हमेशा उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करते रहें। गांधी जी के विचार हर युवा को उस बदलाव का वाहक बनने में सक्षम बनाएं जिसका उन्होंने सपना देखा था, जिससे सर्वत्र एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिले।”

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि उनकी सादगी और राष्ट्र के प्रति समर्पण और 'जय जवान, जय किसान' का प्रतिष्ठित आह्वान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है। भारत की प्रगति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और चुनौतीपूर्ण समय में उनका नेतृत्व अनुकरणीय है। हम सदैव सशक्त भारत के उनके दृष्टिकोण को साकार करने के लिए कार्य करते रहें।

प्रधानमंत्री के अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने भी राजघाट और विजयघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत तमाम राजनेताओं ने राजघाट और विजयघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को याद किया।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने राजघाट पर राष्ट्रपिता की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। सत्य, अहिंसा, प्रेम और शांति पर आधारित उनके आदर्शें ने स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति प्रदान की थी। उन्हें सार्व भौमिक विचार प्रत्येक मानव के कल्याण को लक्षित थे।”

इसके बाद बिरला ने विजयघाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “श्रद्धेय शास्त्री जी ने राष्ट्र सर्वोपरि की भावना का उद्घोष किया। वे मां भारती के सच्चे सपूत थे। उनके दृढ इरादों ने देश को नए उत्कर्ष पर पहुंचाया। यह राष्ट्र सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर