शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

प्रधान मंत्री नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र करेंगे वितरित

None 2023-08-28 10:13:53
प्रधान मंत्री नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र करेंगे वितरित

दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) सोमवार सुबह 1030 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (video conferencing) के जरिए 51 हजार से अधिक नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस अवसर पर प्रधानमंत्री नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह रोजगार मेला (Rozgar Mela) देशभर में 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेला (Rozgar Mela कार्यक्रम के जरिए गृह मंत्रालय विभिन्न केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) जैसे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), असम राइफल्स, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के साथ-साथ दिल्ली पुलिसमें कर्मियों की भर्तियां कर रहा है। देशभर से चुने गए नए कर्मी गृह मंत्रालय के तहत विभिन्न संगठनों में कांस्टेबल (General Duty)), सब-इंस्पेक्टर (General Duty) और गैर-जनरल ड्यूटी कैडर पदों जैसे विभिन्न श्रेणी के पदों पर योगदान करेंगे।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

विज्ञप्ति के अनुसार, सीएपीएफ के साथ-साथ दिल्ली पुलिस को मजबूत करने से इन बलों को आंतरिक सुरक्षा में सहायता करने, आतंकवाद का मुकाबला करने, उग्रवाद से निपटने, वामपंथी उग्रवाद विरोधी कार्रवाई और देश की सीमाओं की रक्षा करने जैसी अपनी बहुआयामी भूमिकाओं को अधिक प्रभावी ढंग से निभाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि रोजगार मेला (Rozgar Mela) रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। उम्मीद है कि रोजगार मेला (Rozgar Mela) रोजगार सृजनकी कवायद को आगे बढ़ाने में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को अपना सशक्तिकरण व राष्ट्रीय विकास में भागीदारी करने के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।

नवनियुक्त कर्मियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के जरिए खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है, जहां ‘कहीं भी किसी भी उपकरण’ को सीखने के प्रारूप के लिए 673 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर