गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

प्रियंका ने दी मोदी को सलाह जितनी बार वे कांग्रेस का नाम लेते हैं..

None 2023-10-05 16:55:12
प्रियंका ने दी मोदी को सलाह जितनी बार वे कांग्रेस का नाम लेते हैं..

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज धार, मध्य प्रदेश के मोहनखेड़ा में विशाल जनसभा को किया संबोधित

मोहनखेड़ा । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे हमला बोलते हुए कहा कि वे अपने विभिन्न संबोधन में जितनी बार कांग्रेस का नाम लेते हैं, उतनी बार विकास का नाम ले लें, तो बेहतर होगा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज धार, मध्य प्रदेश के मोहनखेड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त है। भ्रष्ट भाजपा सरकार ने 18 सालों में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मध्य प्रदेश में आदिवासियों, महिलाओं, दलितों पर हर दिन अत्याचार होता है। प्रधानमंत्री जी यहां आते हैं मगर इस भ्रष्टाचार पर कुछ नहीं कहते। प्रियंका जी ने मध्य प्रदेश की जनता से अपील की कि भाजपा की लूट और झूठ के खिलाफ खड़े हो जाइए और अपना भविष्य खुद तय कीजिए।

प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले राज्य के मालवा क्षेत्र के आदिवासीबहुल धार जिले के मोहनखेड़ा में पार्टी की जनाक्रोश रैली को संबोधित कर रहीं थीं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

https://twitter.com/INCIndia/status/1709838026636239171?s=19

इंदौर संभाग के धार जिले में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वे आज मोदी का संबोधन सुन रहीं थीं। उन्होंने 50 मिनट में 50 बार कांग्रेस का नाम लिया। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि वे मोदी से उम्र और अनुभव में छोटी हैं, लेकिन उन्हें एक सलाह देना चाहती हैं कि जितनी बार वे कांग्रेस का नाम लेते हैं, उतनी बार विकास का नाम लेे लें, तो शायद बेहतर होगा। मोदी बताएं कि 18 साल की भाजपा सरकार ने इंदौर संभाग के लिए क्या किया।

https://twitter.com/INCIndia/status/1709872322658869675?t=1RF4nnS04m2-OF3pxFwajA&s=19

अपने लगभग 40 मिनट के संबोधन में प्रियंका गांधी ने स्थान-स्थान पर हो रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कोई अगर कुछ लिखता भी है तो उसके यहां ईडी पहुंच जाती है। अब ईडी फिल्मी सितारों के घर भी पहुंच रही है, लेकिन ईडी कभी मध्यप्रदेश में क्यों नहीं आती।

उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में मां नर्मदा और भगवान महाकाल के साथ भी भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने राज्य में 18 साल में ढाई सौ से ज्यादा घोटाले हाेने का आरोप लगाया।

https://twitter.com/INCIndia/status/1709816494886981728?t=K7Rca9lpJqentxilgKFj4A&s=19

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आने के चलते प्रधानमंत्री हर दूसरे दिन मध्यप्रदेश आकर करोड़ों रुपए के विकास कार्य होना बता रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री को 18 साल में इन उद्घाटनों का समय नहीं मिला।

कांग्रेस नेत्री ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने की स्थिति में किसान कर्जमाफी, पुरानी पेंशन लागू करने, 500 रुपए में सिलेंडर देने, महिलाओं को प्रति माह डेढ़ हजार रुपए देने और पांच हॉर्सपावर की सिंचाई की बिजली मुफ्त देने की पार्टी की गारंटी भी दोहराईं। उन्होंने कहा कि लोग अपने बच्चों के भविष्य के बारे में विचार कर चुनाव में अपना वोट दें।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर