गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ‘पढ़ो पढ़ाओ’ योजना लागू की जाएगी

None 2023-10-12 14:48:41
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ‘पढ़ो पढ़ाओ’ योजना लागू की जाएगी

‘पढ़ो पढ़ाओ’ योजना के तहत स्कूली विद्यार्थियों को 500 रुपए से लेकर 1500 रुपए प्रतिमाह

मंडला । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने आज कहा कि मध्यप्रदेश (MP) में पार्टी की सरकार बनने पर ‘पढ़ो पढ़ाओ’ योजना ('Padho Padhao' Yojna) लागू की जाएगी, जिसके तहत स्कूली विद्यार्थियों को पांच सौ रुपए से लेकर पंद्रह सौ रुपए प्रतिमाह तक दिए जाएंगे।

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने राज्य विधानसभा चुनाव (State Assembly Elections) के मद्देनजर महाकौशल अंचल के आदिवासी बहुल मंडला में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala), पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

उन्होंने स्थानीय रामनगर ग्राउंउ पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस (Congress) की सरकार बनने पर ‘पढ़ो पढ़ाओ’ योजना लागू की जाएगी। इसके तहत कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को पांच सौ रुपए प्रतिमाह, नवीं और दसवीं के बच्चों को एक हजार रुपए और ग्यारहवीं और बारहवीं के बच्चों को पंद्रह सौ रुपए प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1712362345404784886?t=yXj_JT9XZG5AkyqeFzeKKQ&s=19

कांग्रेस महासचिव ने आदिवासी बहुल इस अंचल के लोगों को संबोधन के दौरान अपनी दादी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि इस अंचल के लोग इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) को 'इंदिरा माता' (Indira Mata) के नाम से जानते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि वे सभी इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) पर भरोसा करते थे और उन्होंने उनके भरोसे के अनुरूप इस अंचल के लोगों के लिए काम भी किए।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्होंने आदिवासियों को सबसे बड़ा विवेकशील बताते हुए कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के मद्देनजर मतदान के दिन उनकी (प्रियंका गांधी वाड्रा) बातों को ध्यान में रखकर वोट दें। उन्होंने कहा कि वे और कांग्रेस पार्टी जो भी वादे कर रही हैं, उन्हें सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा। कांग्रेस अन्य दलों के नेताओं की तरह ‘जुमले’ नहीं दे रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ राज्य की तरह मध्यप्रदेश में भी धान और तेंदूपत्ता पर बढ़ा हुआ बोनस दिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस की अन्य घोषणाओं का भी जिक्र किया और कहा कि पार्टी सोच समझकर ही घोषणाएं कर रही है।

राज्य में सभी 230 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव (Assembly elections) का कार्यक्रम जारी हो गया है और 17 नवंबर को सभी सीटों पर एकसाथ मतदान होगा। नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य में अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित सीटों की संख्या 47 हैं। इन सीटों पर भी सभी मुख्य दलों की निगाहें हैं। मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंडला जिले की निवास विधानसभा सीट से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को प्रत्याशी घोषित किया है।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर