शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के चुनाव प्रचार का किया आगाज

None 2024-05-08 15:54:34
प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के चुनाव प्रचार का किया आगाज

मोदी सरकार और उनकी नीतियों पर निशाना साधने के साथ रायबरेली से प्रियंका गांधी ने अपने परिवार के आत्मीय संबंध का बखान किया

रायबरेली (Shah Times)।गांधी परिवार की प्रतिष्ठा से जुड़े रायबरेली संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी के पक्ष में उनकी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को चुनाव प्रचार का आगाज करते हुये केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किये। प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार और उनकी नीतियों पर निशाना साधने के साथ रायबरेली से अपने परिवार के आत्मीय संबंध का बखान किया। उन्होने गांधी नेहरू परिवार के यहां से जुड़ाव के पीछे का कारण आजादी के पहले का मुंशीगंज गोलीकांड और यहां के लोगो की जागरूकता बताया। प्रियंका ने रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी और अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा की कमान संभाली। अपने चुनाव अभियान के दौरान थुलवांसा में न्याय संकल्प सभा व नुक्कड़ सभा मे मोदी सरकार पर जम कर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने बेरोजगारी महंगाई किसान समेत देश के हर नागरिक को परेशान किया है। मोदी सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार है। इस सरकार में आम आदमी बुरी तरह से परेशान हुआ है। मुफ्त का पांच किलो राशन बांट कर मोदी सरकार ने आम लोगो के रोजी रोजगार के अवसर को समाप्त कर दिया है और खेती के सामान जिस पर भी जीएसटी है, समेत सभी ओर महंगाई बढ़ने से आम आदमी का विकास रुक गया है।

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1788149157276049501?t=QkgyM_Iyw5v2XykyDo4WAA&s=19


उन्होंने कहा कि 400 लोकसभा सीट मोदी सरकार इसलिए चाहती है ताकि संविधान खत्म कर सके। उन्होंने अपनी कर्नाटक समेत अन्य राज्यों की उपलब्धि को बताते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में है कि गरीब परिवार की सबसे बड़ी महिला को एक लाख रुपए दिए जाएंगे। महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा। 30 लाख सरकारी नौकरियों की रिक्तियों को तुरंत भरा जाएगा। इनके अलावा अन्य घोषणाएं भी गिनाई। प्रियंका ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज सारी भाजपा राहुल गांधी के पीछे पड़ी है उनका घर छीन लिया, सदस्यता छीनी, उनकी छवि खराब करने में कोई कसर नही छोड़ी लेकिन इसके बावजूद राहुल गांधी में देश और देशवासियों से प्रेम है इसीलिए उन्होंने जब देखा कि वर्तमान सरकार की नीतियां गरीब दलित आदिवासी और अल्पसंख्यक समेत देश को नीचे पतन की राह पर ढकेल रही है और पूंजीपतियों के लिए ही काम कर रही है तो उन्होंने सामाजिक न्याय यात्रा में 4 हज़ार किलोमीटर कन्याकुमारी से कश्मीर की पैदल यात्रा की फिर मुंबई से मणिपुर की यात्रा की। इन यात्राओं का मकसद लोगो के बीच जाना और उनका दुख दर्द जानना और उनके दुख दर्द को बांटना था। राहुल गांधी का मकसद लोगो को, देश को जोड़ना रहा है लोगो मे प्रेम बाटना रहा है नफरत नही।


उन्होंने रायबरेली की जनता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहाँ की जनता जागरूक रही है, मुंशीगंज में यहाँ के किसानों ने अंग्रेजों के खिलाफ आज से करीब सौ साल पहले मोर्चा खोला था जिसके विरोध में निहत्थे लोगो पर गोलियां चलाई गई थी और तब मोतीलाल नेहरू और जवाहरलाल नेहरू रायबरेली आये थे। रायबरेली की जनता की इसी जागरूकता के कारण गांधी नेहरू परिवार ने इसे अपनी कर्मभूमि बनाया। उन्होंने यहां की जनता की जागरूकता की तारीफ करते हुए कहा की इंदिरा गांधी को यहाँ की जनता एक बार चुनाव में हरा भी चुकी है इस हार ने इंदिरा गांधी को आत्ममंथन करने पर मजबूर किया था। अपनी गलतियों को सुधार कर दुबारा इंदिरा गांधी यहाँ से चुनाव जीती भी थी। कांग्रेस नेत्री ने अपनी मां सोनिया गांधी के खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा कि खराब स्वास्थ्य के बावजूद सोनिया गांधी ने बराबर यहाँ के विकास का ध्यान रखा और अब राहुल गांधी यहां से खड़े है जिनको भारी मतों से जिताने की प्रियंका गांधी ने अपील की।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर