गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सोशल मीडिया पर ज्यादा नकारात्मक पोस्ट देखने से हो रही हैं परेशानियां

None 2024-07-23 20:59:25
सोशल मीडिया पर ज्यादा नकारात्मक पोस्ट देखने से हो रही हैं परेशानियां
लगातार ऑनलाइन नकारात्मक खबरों और सूचनाओं से जुड़े रहते हैं, तो इससे हम खुद की जिंदगी में खतरा महसूस करने लगते हैं।

फोन हमारी जिंदगी का वह हिस्सा बन गया, जिसके साथ हम अपना सबसे ज्यादा समय बिताते है चाहे वो दिन हो या रात हम मोबाइल को अपने साथ ही रखते हैं। कभी-कभी तो आधी रात होने पर अगर आप बिना सोचे-समझे नकारात्मक खबरें देखते या पढ़ते हुए सोशल मीडिया पर लगातार स्क्रॉलिंग करते जा रहे हैं। हालांकि ये सुर्खियां प्रतिदिन स्क्रीन पर दिख अलग-अलग रूपों में देखी जा सकती हैं। कभी कभी तो ऐसा होता है की आप इतना डर जाते हैं कि आप पसीने से तर हो जाते है मगर उस वीडियो से आप नजर नहीं हटा पाते हैं। साइंस की भाषा में इस समस्या को ‘डूमस्क्रॉलिंग’ कहते हैं।

अमेरिका और ईरान के 800 यूनिवर्सिटी छात्रों पर हुई ताजा स्टडी से पता चलता है कि सोशल मीडिया पर परेशान करने वाली खबरों को आदतन और ज्यादा स्क्रॉल करना हमें दु:खी, चिंतित और क्रोधित करता है।

इसके अलावा यह मानवता और जीवन के अर्थ को समझने का तरीका बदल सकता है। स्टडी के लेखक और फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी के मनोवैज्ञानिक रेजा शबांग कहते हैं। लगातार नकारात्मक खबरों के संपर्क में रहना मनोवैज्ञानिक रूप से प्रभावित कर सकता है भले ही आप घटना से सीधे न जुड़े हों।

स्टडी कहती है कि दर्दनाक घटना से जुड़े फोटो और जानकारी मिलने से लोगों में चिंता और निराशा जैसे पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर जैसे लक्षण पाए गए हैं। शबांग बताते हैं,‘लगातार ऑनलाइन नकारात्मक खबरों और सूचनाओं से जुड़े रहते हैं, तो इससे हम खुद की जिंदगी में खतरा महसूस करने लगते हैं।


इससे दुनिया और आस-पास के लोगों के बारे में हमारा नजरिया ज्यादा नकारात्मक हो सकता है। हमारा भरोसा घटने लगता है, हम सबको संदेहभरी नजरों से देखने लगते हैं।

शोधकर्ताओं का दावा है कि डूमस्क्रॉलिंग से अस्तित्व पर खतरे को लेकर यह पहली स्टडी है। स्टडी के नतीजे कंप्यूटर इन ह्यूमन बिहेवियर रिपोर्ट्स जर्नल में प्रकाशित किए गए हैं। वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी में डिजिटल बिहेवियर एक्सपर्ट डॉ. जोआन ऑरलैंडो कहते हैं की डूमस्क्रॉलिंग का मानसिक सेहत पर असर ‘ऐसे कमरे में रहने के समान है, जहां लोग लगातार आप पर चिल्ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूजर्स को समझना जरूरी है कि सोशल मीडिया पर ऐसी खबरों को ज्यादा महत्व न दें। इसलिए सोने से पहले व जागने के बाद सोशल मीडिया देखने में थोड़ा अंतराल रखना बेहतर होगा।

सोशल मीडिया से बनाए दूरी

न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी में मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट हेलेन क्रिस्टेंसन सुझाव देती हैं, सोशल मीडिया से नियमित रूप से ब्रेक लें। अक्सर बोरियत मिटाने के लिए लोग डूमस्क्रॉलिंग करते हैं। कोई नई हॉबी सोचें, ताकि आप बोर होकर फिर से सोशल मीडिया की ओर न मुड़ जाएं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर