शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मॉर्निंग वॉक के दौरान प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

None 2024-09-01 11:40:34
मॉर्निंग वॉक के दौरान प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप
दिन निकालते ही ताबड़तोड़ गोलियां से प्रॉपर्टी डीलर ही हत्या। अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। प्रॉपर्टी डीलर को तीन गोलियां लगी है। जिसके चलते प्रॉपर्टी डीलर की दर्दनाक मौत हो गई है।

नसीम सैफ़ी


शामली,(शाह टाइम्स ) । दिन निकालते ही ताबड़तोड़ गोलियां से प्रॉपर्टी डीलर ही हत्या। अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। प्रॉपर्टी डीलर को तीन गोलियां लगी है। जिसके चलते प्रॉपर्टी डीलर की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है की प्रॉपर्टी डीलर सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था। जिसका गोली लगा शव नहर पटरी पर पड़ा मिला है। घटना की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसपी रामसेवक गौतम व एडिशनल एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां से पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी यमुना नहर पटरी का है। जहां पर मॉर्निंग वॉक के लिए गए शिव कुमार काम्बोज उर्फ़ गुड्डन प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी है। अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। मृतक प्रॉपर्टी डीलर शिव कुमार काम्बोज उर्फ़ गुड्डन है। जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष है। गुड्डन काम्बोज शामली जनपद में प्रॉपर्टी डीलिंग व कई बड़े होटलों का मालिक है, जिसको लेकर बदमाशों ने 3-4 गोली मारी है।


बताया जा रहा है कि शिवकुमार उर्फ़ गुड्डन प्रतिदिन की तरह आज भी मॉर्निंग वॉक पर निकला था। जैसे ही वह पूर्वी यमुना नहर पटरी पर मॉर्निंग कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने गुड्डन की गोली मारकर हत्या कर दी और घटना को अंजाम देकर मौक़े से फरार हो गए। घटना की जानकारी मॉर्निंग वॉक पर गए स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

हिस्ट्रीशीटर था मृतक बदमाश

मिली जानकारी के अनुसार म्रतक गुड्डन हिस्ट्रीशिटर बदमाश था लूट, रंगदारी व गैंगस्टर सहित मृतक पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे है दर्ज वेस्ट यूपी के कई जिलों मे मृतक पर दर्ज है मुकदमे दर्ज बदमाशों के आपसी गैंगवार मे मारे जाने की जताई जा रही आशंका पुलिस की कई टीमे हत्या के खुलासे का कर रही प्रयास।


सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आनन फानन में एसपी शामली रामसेवक गौतम व एडिशनल एसपी संतोष कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव के पास से कई खोखे मे भी पुलिस ने बरामद किये है। फिलहाल पुलिस ने मृतक प्रॉपर्टी डीलर गुड्डन के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वही दिन निकलते हुई इस हत्या की सनसनी पुरे क्षेत्र मे दहसत फैली हुई है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर