गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पेपर लीक मामले को लेकर विधायक बेदी राम के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन जारी

None 2024-06-29 16:47:56
पेपर लीक मामले को लेकर विधायक बेदी राम के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन जारी

बेदी राम सीधे तौर पर पार्टी के लिए फाइनेंसर का काम करते थे।

~Tanu

नई दिल्ली, (शाह टाइम्स)पेपर लीक मामले को लेकर सुहेलदेव BJP नेता और जखनिया से विधायक बेदी राम के खिलाफ़ विपक्षी नेताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच सुहेलदेव BJP के प्रारंभिक दौर से ओमप्रकाश राजभर के साथ तकरीबन 17 साल तक पार्टी कार्यकर्ता और प्रवक्ता के तौर पर काम करने वाले शशि प्रताप सिंह ने अहम खुलासा किया है। जिसमें शशि प्रताप सिंह का कहना है कि बेदी राम सीधे तौर पर पार्टी के लिए फाइनेंसर का काम करते थे। पार्टी के प्रमुख आयोजन राजनीतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी निभाते थे। इसकी जवाबदेही पार्टी प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से भी होनी चाहिए।

समाजवादी पार्टी के सहयोगी दल के रूप में काम कर रहें शशि प्रताप सिंह ने कहा कि हम तकरीबन 17 सालों तक ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से जुड़े रहे हैं। इतना ही नहीं पार्टी के आधार रखने में भी हम जैसे लोग ही वह प्रथम कार्यकर्ता रहे जो मजबूती से ओमप्रकाश राजभर के साथ रहे हैं, लेकिन महीनो पहले हमने पार्टी छोड़ दी थां। एक बार नहीं कई बार हमारी बेदी राम से मुलाकात हुई है। जिसमें वह पार्टी के लिए सीधे तौर पर फाइनेंसर का काम करते हैं।

इस मामले पर सुहेलदेव BJP के प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने कहा कि, पेपर लीक मामले पर हमारी पार्टी के साफ-साफ विचार हैं की हम पारदर्शी विचार रखते हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर किसी भी छात्र-छात्रा के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। कानून अपना काम कर रहा है, जब तक आरोप सिद्ध नहीं हो जाते तब तक कुछ भी कहना ठीक नहीं है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर