गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

पुलिस प्रमुख के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों ने किया राजमार्ग अवरुद्ध

None • 2023-07-06 11:35:47
पुलिस प्रमुख के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों ने किया राजमार्ग अवरुद्ध

पुलिस के काम में सरकार के सदस्यों के राजनीतिक दबाव के कारण अपना इस्तीफा दे रहे हैं

यरूशलम । इजरायल में तेल अवीव के पुलिस प्रमुख को जबरन इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने के विरोध में हजारों लोगों ने बुधवार को तेल अवीव के मुख्य राजमार्ग और देश भर के अन्य प्रमुख चौराहों को अवरुद्ध किया।
तेल अवीव के जिला कमांडर अमी एशेद ने इससे पहले कहा था कि वह पुलिस के काम में नेतन्याहू सरकार के सदस्यों के राजनीतिक दबाव के कारण अपना इस्तीफा दे रहे हैं।
एशेद ने कहा कि इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर के साथ उनकी असहमति इस बात से थी कि उन्होंने न्यायिक प्रणाली में बदलाव का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर अत्यधिक बल प्रयोग करने से मना कर दिया जिसके बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

इजरायली टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारण में दिखाया कि प्रदर्शनकारी तेल अवीव और अन्य शहरों को जोड़ने वाले राजमार्ग को अवरुद्ध कर रहे हैं और राजमार्ग पर अलाव जला रहे हैं। प्रदर्शनकारी वहां के सुप्रीम कोर्ट की कुछ शक्तियां छीनकर सरकार को हस्तांतरित करने की सरकार की योजना के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
पुलिस की प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प हुई और पानी की बौछारों से उन्हें खदेड़ने की कोशिश की गई। देर रात राजमार्ग पर यातायात फिर से बहाल किया गया। पुलिस के एक बयान के अनुसार, पूरे देश में कम से कम 25 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। यरुशलम में प्रधामंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निजी आवास के बाहर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर