गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

18वीं लोकसभा के चुनाव में जनता का जनमत स्वीकार

None 2024-06-05 09:25:05
18वीं लोकसभा के चुनाव में जनता का जनमत स्वीकार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे का कहना है कि 18वीं लोकसभा के चुनाव में हम विनम्रता से जनमत को स्वीकार करते हैं

नई दिल्ली,(Shah Times)।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे का कहना है कि 18वीं लोकसभा के चुनाव में हम विनम्रता से जनमत को स्वीकार करते हैं। ये जनता की जीत है। ये लोकतंत्र की जीत है। इस बार जनता ने किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया। ख़ासकर सत्ताधारी दल, भाजपा ने एक व्यक्ति- एक चेहरे के नाम पर वोट माँगा था। उन्होंने कहा अब यह स्पष्ट हो गया है कि यह mandate मोदीजी के ख़िलाफ़ है। यह उनकी राजनैतिक और नैतिक (Political & Moral ) हार है।

उन्होंने कहा आप जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी और हमारे इंडिया गठबंधन ने बहुत प्रतिकूल माहौल में चुनाव लड़ा। सरकारी मशनरी ने कदम कदम पर अवरोध डाला। बैंक खाते सीज करने से लेकर तमाम नेताओं के खिलाफ अभियान चला।उन्होंने कहा फिर भी शुरू से आखिर तक कांग्रेस पार्टी का Campaign सकारात्मक था- positive था। हमने महँगाई, बेरोज़गारी, किसानों और मजदूरों की बदहाली, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग जैसे विषयों को केंद्रीय मुद्दा बनाया। इन मुद्दों पर बड़ी संख्या में लोग हमसे जुड़े, हमारा समर्थन किया।

प्रधानमंत्री ने जिस तरह का कैंपेन किया, वो इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में मोदीजी ने जो झूठ फैलाया, जनता ने उसे समझ लिया।उन्होंने कहा कि मैं इस मौके पर कहना चाहूंगा कि राहुल गांधी की दोनों यात्राओं - भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लाखों-करोड़ों लोगों को मिलना, लोगों की समस्याओं को सुनना, और आगे चलकर उन समस्याओं का हल ढूँढना, हमारे campaign का आधार बना।

हमने इसी को 5 न्याय और 25 गारंटी का नाम दिया। इसी के आधार पर हमने गारंटी कार्ड बनाया। हमारे कार्यकर्ता उसे लेकर घर - घर गए।उन्होंने कहा कि इसके अलावा जो एक महत्वपूर्ण बात हुई वो भाजपा नेतृत्व की अहंकार की वजह से हुई। उन्होंने धीरे-धीरे सारे सांविधानिक संस्थाओं के ऊपर ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से क़ब्ज़ा करने की कोशिश की। फिर इनका उपयोग विरोधी दल के ख़िलाफ़ करने लगे। जो दब गया, उसे दबा के अपने तरफ़ कर लिया। जो नहीं दबे उसकी पार्टी को तोड़ दिया नहीं तो फिर जेल में डाल दिया।उन्होंने कहा कि लोगों को ये विश्वास हो गया था कि मोदी को एक मौक़ा और मिला तो अगला हमला संविधान पर होगा। लोगों को इसके प्रमाण नए संसद सत्र के साथ ही दिखेगा। ख़ुशी इस बात की है कि भाजपा इस षड्यंत्र में अब सफल नहीं हो पाएगी।उन्होंने कहा कि मैं इस अवसर पर CPP Chairperson श्रीमती सोनिया गाँधी, हमारे लोकप्रिय नेता राहुल गाँधी, प्रियंका गांधी का विशेष धन्यवाद करना चाहता हूँ।

इन्होंने दिन-रात बराबरी से पूरे देश में Campaign किया और हमें एक मज़बूत स्थिति में पहुँचाया। उन्होंने कहा कि आख़िर में, मैं INDIA गठबंधन के अपने सभी साथियों और शुभचिंतकों का धन्यवाद करता हूँ। सभी एक साथ मिलकर एक स्वर में रहे। सभी ने मिलकर प्रचार किया और एक दूसरे की मदद की। हमारे हज़ारों - लाखों कार्यकर्ताओं ने अच्छे तालमेल के साथ काम किया। आप सभी का धन्यवाद!अभी हमारी लड़ाई अंजाम तक नहीं पहुंची है।उन्होंने कहा कि हम सबको आनेवाले दिनों में इसी तरह लोगों के अधिकारों के लिए, संविधान की रक्षा के लिए, देश की तरक़्क़ी के लिए, सीमाओं पर सुरक्षा के लिए लड़ते रहना होगा। हमें सुनिश्चित करना होगा कि संसद सुचारू रूप से चले। विपक्ष के मुद्दों को प्राथमिकता मिले। संसद में उनपर बहस होने हो।आनेवाले दिन महत्वपूर्ण होंगे। हम आपसे बात करते रहेंगे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर