गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

केबीसी सीजन 15 के पहले करोड़पति पंजाब के जसकरन सिंह बने

None 2023-09-06 16:51:19
केबीसी सीजन 15 के पहले करोड़पति पंजाब के जसकरन सिंह बने

कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 15 के गौरवशाली मेजबान अमिताभ बच्चन जसकरण सिंह द्वारा शो में लाए गए महत्वाकांक्षा और साहस के बवंडर से मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रह सके

मुंबई। सोनी टेलीविजन (Sony Television) पर प्रसारित होने वाले ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 15 (KBC season 15) का मंगलवार को जसकरण सिंह (Jaskaran Singh) के तौर पर पहला करोड़पति मिल गया।

जसकरण पंजाब प्रांत (Punjab Province) में एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
इक्कीस वर्षीय जसकरण प्रतिदिन दो घंटे तक सफर करके अपने कॉलेज जाते हैं क्योंकि वे शिक्षा के महत्व को जानते हैं। घर वापस आकर वह कॉलेज की पढ़ाई, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और केबीसी की तैयारियों में संतुलन बनाए रखते हैं। उनकी सारी मेहनत और समर्पण तब फलीभूत हुई, जब जसकरण ने खुद को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठा पाया।

केबीसी (KBC) के गौरवशाली मेजबान जसकरण द्वारा शो में लाए गए महत्वाकांक्षा और साहस के बवंडर से मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रह सके।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

जसकरण ने मंच पर, उत्साह और भावनाओं के बीच खुलासा किया कि कैसे उनका परिवार उन्हें शिक्षा का उपहार देने के लिए उनके साथ खड़ा रहा, जिसका बदला वह अब केबीसी में मिली शानदार सफलता से चुकाना चाहते हैं। अदम्य भावना से लैस, इस युवा फायरब्रांड ने स्पष्टता के साथ घोषणा की कि उनकी यात्रा दृढ़ता से भरी थी, हमें याद दिलाया कि सीखने का असली रोमांच स्कूल की दीवारों से परे ही शुरू होता है।

जसकरण के सपने सिर्फ एक करोड़ रुपये जीतने तक ही सीमित नहीं है क्योंकि वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा,“केबीसी अध्ययन सत्र से लेकर एक करोड़ रुपये का चेक पकड़ने तक की छलांग परिवर्तन का प्रतीक है। इसके लिए मैं अमिताभ बच्चन सर को हार्दिक धन्यवाद देता हूं।” उन्होंने मुझे अपने जीवन के सबक दिए, जिन्होंने मुझे सोच-समझकर जोखिम उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। मेरे परिवार का भी आभार, जिनके अटूट समर्थन और सलाह ने मुझे हॉटसीट तक पहुंचाया।

उन्होंने कहा, “यह जीत एक बड़ी महत्वाकांक्षा की प्रस्तावना है। मैं एक आईएएस अधिकारी के रूप में हमारे देश की सेवा करना चाहता हूं। जैसे-जैसे मैं आगे देखता हूं, मुझे इन जीतों का दोहरा उद्देश्य दिखाई देता है - पारिवारिक खुशी सुनिश्चित करना और उन स्थानों की खोज के लिए धन जुटाना जहां मैंने अध्ययन किया है। यह सिर्फ एक पुरस्कार नहीं है, यह मेरे भविष्य को आकार देने का मौका भी है।”

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर