गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

None • 2023-07-16 15:28:57
कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

दमदार लिवाली की बदौलत एक प्रतिशत से अधिक की छलांग लगा चुके शेयर बाजार की चाल अगले सप्ताह कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजे से होगी तय

मुंबई । अमेरिकी फेड रिजर्व (US Fed Reserve) के ब्याज दर नहीं बढ़ाने की उम्मीद में हुई दमदार लिवाली की बदौलत बीते सप्ताह एक प्रतिशत से अधिक की छलांग लगा चुके घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) की चाल अगले सप्ताह कंपनियों के चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे से तय होगी बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 780.45 अंक अर्थात 1.2 प्रतिशत की उछाल लेकर सप्ताहांत पर पहली बार 66 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 66060.90 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 232.7 अंक यानी 1.2 प्रतिशत की तेजी लेकर 19564.50 अंक पर पहुंच गया समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा। इससे सप्ताहांत पर मिडकैप 393.98 अंक मजबूत होकर 29393 अंक और स्मॉलकैप 572.46 अंक की छलांग लगाकर 33701.90 अंक पर रहा।

विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका (America) में इस वर्ष जून में खुदरा महंगाई घटी है। इससे फेडरल रिजर्व (domestic stock market) से उम्मीद की जा रही है कि वह इस साल ब्याज दरों में जारी बढ़ोतरी के सिलसिले पर विराम लगा सकता है। इससे बीते सप्ताह सेंसेक्स ऊंचाई के नए शिखर पर पहुंचा। बाजार पर इसका असर अगले सप्ताह भी देखा जा सकेगा। इसके साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों का रुख, कच्चे तेल की कीमत और डॉलर सूचकांक का असर भी बाजार पर रहेगा। स्थानीय स्तर पर अगले सप्ताह रिलायंस, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यूएस स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्रासिमको, एचडीएफसी बैंक, सेंट्रल बैंक, इंडसइंड्स बैंक, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक और महाराष्ट्र बैंक समेत कई अन्य दिग्गज कंपनियों के पहली तिमाही के परिणाम जारी होने वाले है। बाजार को दिशा निर्धारित करने में इन कारकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

बीते सप्ताह शेयर बाजार में चार दिन तेजी जबकि एक दिन गिरावट रही। विश्व बाजार की तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर रिलायंस, टाटा स्टील और आईसीआईआई बैंक समेत आठ कंपनियों में 3.78 प्रतिशत तक की बढ़त को बदौलत सोमवार को सेंसेक्स 63.72 अंक चढ़कर 65,344.17 अंक और निफ्टी 24.10 अंक बढ़कर 19,355.90 अंक पर रहा। एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुझान से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर सीडी, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, इंडस्ट्रियल्स और दूरसंचार समेत चौदह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत मंगलवार को सेंसेक्स 273.67 अंक की छलांग लगाकर 65,617.84 अंक और निफ्टी 83.50 अंक उछलकर 19,439.40 अंक पर पहुंच गया। वहीं, वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर ऊंचे भाव पर हुई मुनाफावसूली के दबाव में बुधवार को सेंसेक्स 223.94 अंक लुढ़ककर 65,393.90 अंक और निफ्टी 55.10 अंक फिसलकर 19,384.30 अंक पर आ गया।

वैश्विक बाजार में आई तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि और तिमाही परिणाम मजबूत रहने से टीसीएस समेत तेरह कंपनियों में हुई दमदार लिवाली की बदौलत गुरुवार को सेंसेक्स 164.99 अंक की तेजी लेकर 65,558.89 अंक और निफ्टी 29.45 अंक चढ़कर 19,413.75 अंक पर पहुंच गया। अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दर में बढ़ोतरी के सिलसिले को विराम देने की उम्मीद में स्थानीय स्तर पर आईटी और टेक समेत 16 समूहों में आई 4.30 प्रतिशत तक की तेजी की बदौलत शुक्रवार को सेंसेक्स 502.01 अंक की छलांग लगाकर 66,060.90 अंक और निफ्टी 150.75 अंक चढ़कर 19,564.50 अंक पर रहा।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर