गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

संसद सुरक्षा मुद्दे के मद्देनजर लोकसभा में आज भी नहीं चला प्रश्नकाल

None 2023-12-19 12:12:17
संसद सुरक्षा मुद्दे के मद्देनजर लोकसभा में आज भी नहीं चला प्रश्नकाल

नई दिल्ली । संसद (Parliament) की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे को लेकर हंगामा करने के कारण विपक्षी दलों के सदस्यों के निलंबन की कार्रवाई को लेकर लोकसभा (Lok Sabha) में आज भी जमकर हंगामा हुआ जिसके कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका और अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) को सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्षी सदस्य हाथों में तख्तियां लेकर, नारे लगाते हुए और प्रधानमंत्री का फोटो लहराते हुए आसन के सामने आ गए और नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। हंगामे के बीच ही प्रश्नकाल चलाने का अध्यक्ष ने प्रयास किया लेकिन सदस्य जोर-जोर से नारे लगाने लगे।

अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने सदस्यों को हंगामा नहीं करने और नियमों से सदन की कार्यवाही चलते रहने का आग्रह किया लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्होंने कहा “यह सदन आपका है। सदन नियम और परिपाटी से चलता है। नियम आपने ही बनाए हैं। आपने भी कहा था कि सदन में तख्तियां लेकर नहीं आना है। तख्तियां लेकर आएंगे तो सदन नहीं चलेगा। मैं किसी सदस्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना चाहता हूं लेकिन सदन में मर्यादा बनाए रखना जरुरी है, क्योंकि सदन नियम और व्यवस्था से ही चलता है। पूरा देश सदन की कार्यवाही देख रहा है। देश का यह सर्वोच्च लोकप्रिय सदन है लेकिन आप सदन की मर्यादा को तोड़ रहे हैं, नियम से सदन को नहीं चलने दे रहे है और व्यवस्था तथा परंपरा को तोड़ रहे हैं इसलिए आपको अंतिम चेतावनी दे रहा हूं कि आसन के सामने कोई सदस्य तख्तियां लेकर नहीं आए।”

संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी (Prahlad Joshi) ने कहा कि सदस्य सदन में प्रधानमंत्री का चित्र लेकर जिस तरह से व्यवहार कर रहे हैं वह अमर्यादित और नंदनीय है। सदन में सदस्यों का यह व्यवहार उचित नहीं है।

बिरला ने हंगामे के बीच सदन चलाने का प्रयास किया लेकिन उनकी बात किसी ने नहीं सुनी और उन्होंने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।

https://shahtimesnews.com/10-killed-36-army-personnel-injured-in-police-action-in-jail/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर