गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

कांवड़ हादसों में नियमों की अनदेखी, पुलिस पर उठे सवाल

None • 2023-07-16 16:24:12
कांवड़ हादसों में नियमों की अनदेखी, पुलिस पर उठे सवाल

कांवड़ियों के दो ग्रुपों में होड़ को देखते हुए इस डीजे को कुछ देर रोका भी गया था लेकिन उसकी ऊंचाई को पूरी तरह अनदेखा कर दिया

मेरठ । उत्तर प्रदेश के मेरठ में हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से छह कांवड़ियों की मौत के बाद यात्रा के दौरान डीजी की ऊंचाई को लेकर स्पष्ट नियमों की अनदेखी किये जाने की बात उठ रही है और इस कारण पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ रही है।
इस मामले में मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सजवाण (Rohit Sajwan) ने आज बताया कि इस बात की जांच कराई जा रही है कि ट्रैक्टर ट्राली पर रखे 22 फुट ऊंचे डीजे को आखिर कैसे कांवड़ यात्रा (Kawad Yatra) में शामिल होने दिया गया। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। दूसरी तरफ इस मामले में ऊर्जा निगम की एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है जो हाई वोल्टेज लाइन से करंट फैलने के बारे में विस्तार से जांच करेगी। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक चैत्रा वी ने बताया कि इस जांच समिति में मुख्य अभियंता, सुरक्षा अधिकारी और एक अधिशासी अभियंता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गौरतलब है कि कांवड़ यात्रा शुरु होने से पूर्व ही चार राज्यों के आला पुलिस अधिकारियों की हाई प्रोफाइल मीटिंग में तय कर दिया गया था कि 12 फुट से ऊंचे डीजे (Music System) को कांवड़ यात्रा में शामिल नहीं होने दिया जायेगा। इसके बावजूद 22 फुट ऊंचे डीजे को कैसे अनुमति दी गई और किसी भी जगह उसे नहीं रोका गया। मेरठ (Meerut) में भावनपुर (Bhavnapur) क्षेत्र के राली चौहान गांव (Chauhan Village) से 22 फुट ऊंचे डीजे को ट्रैक्टर ट्राली में रखकर हरिद्वार तक ले जाया गया और फिर वहां से वापस लाया गया। उत्‍तराखंड (Uttarakhand) के अलावा उत्तर प्रदेश (UP) के इस बीच में मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) और मेरठ (Meerut) जिले में दर्जनों थाने और पुलिस चौकियां हैं लेकिन कहीं भी इतने ऊंचे डीजे को रोकने का प्रयास भी नहीं किया गया।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

हैरानी की बात है कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात किसी भी पुलिस कर्मी या अधिकारी को यह जानकारी क्यों नहीं थी कि कि 12 फुट से ऊंचे डीजे पर प्रतिबंध है। इतना ही नहीं मेरठ में जेल चुंगी पर कांवड़ियों के दो ग्रुपों में होड़ को देखते हुए इस डीजे को कुछ देर रोका भी गया था लेकिन उसकी ऊंचाई को पूरी तरह अनदेखा कर दिया गया। पुलिस की लापरवाही का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि डाक कांवड़ गांव से ले जाने से पूर्व भावनपुर थाने से अनुमति ली गई थी लेकिन पुलिस ने डीजे संचालक के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। अगर नियम के अनुसार ऊंचाई करा के डीजे रवाना किया गया होता तो यह हादसा संभवत: टाला जा सकता था। रात मेरठ देहात क्षेत्र के भावनपुर में कांवड़ियों के बिजली के हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से छह शिव भक्तों की झुलस जाने से मौत हो गई थी जबकि डेढ़ दर्जन से ज्यादा कांवड़िये बुरी तरह झुलस गये थे। घायलों का मेरठ मेडिकल कॉलेज अस्पताल समेत कई अन्य निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर