कोल्हापुर,(Shah Times) । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक दलित परिवार के घर खाना बनाया। उन्होंने सोमवार को एक्स पर खाना बनाने का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा- आज भी बहुत कम लोग दलित रसोई के बारे में जानते हैं।
वीडियो में राहुल गांधी कहते नजर आ रहे हैं कि अजय तुकाराम सनाडे ने मुझे महाराष्ट्र के कोल्हापुर में अपने घर बुलाया और रसोई में मदद करने का मौका दिया। हमने मिलकर हरभरयाची भाजी बनाई। इसे चने के साग की सब्जी भी कहते हैं। हमने बैंगन की सब्जी और तुअर दाल भी बनाई।
कोई नहीं जानता कि दलित क्या खाते हैं और कैसे खाना बनाते हैं। हमने इसके सामाजिक और राजनीतिक महत्व के बारे में बात की। भेदभाव और सनाडे के निजी अनुभवों के बारे में बात करते हुए हमने दलितों के खाने के बारे में जागरूकता की कमी और इस संस्कृति के दस्तावेजीकरण के महत्व पर चर्चा की।
सनाडे ने राहुल से कहा- क्योंकि किसी ने हमें बाजरा खाने को कहा, इसलिए यह महंगा हो गया। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में बाजरा पर जोर देते रहे हैं।
Rahul Gandhi cooked food at a Dalit's House
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।