गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर किया सीधा हमला कहा कर रहे हैं ठगी का व्यापार 

None 2024-02-15 12:28:25
राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर किया सीधा हमला कहा कर रहे हैं ठगी का व्यापार 

मोदी आज देश की जनता को गुमराह करने के लिए गारंटी की बात करते हैं लेकिन सच यह है कि उन्होंने पहले जिन गारंटियों की बात की थी वह सब झूठ साबित हुई और उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया है

नई दिल्ली, (Shah Times)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए गुरुवार को कहा कि वह झूठ बोलते हैं और देशवासियों को झूठे सपने दिखाकर वोट के लिए ठगी का व्यापार कर रहे हैं।

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि  मोदी आज देश की जनता को गुमराह करने के लिए गारंटी की बात करते हैं लेकिन सच यह है कि उन्होंने पहले जिन गारंटियों की बात की थी वह सब झूठ साबित हुई और उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया है।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1757973311504498928?t=ileN7Ef-2J8zelOMA3NeJA&s=19

उन्होंने कहा 'मोदी जी 'नई गारंटियों' से पहले 'पुरानी गारंटियों' का हिसाब करो। दस सालों से झूठे सपनों का बाइस्कोप लेकर घूम रहे प्रधानमंत्री देश में ठगी का व्यापार कर रहे हैं। भाजपा सरकार मतलब झूठ और अन्याय की गारंटी, देश के सपनों के साथ न्याय कांग्रेस करेगी।

https://shahtimesnews.com/shah-times-delhi-15-feb-24/

'कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जो भी गारंटी दी वह झूठ साबित हुई है। इसका विवरण देते हुए राहुल गांधी ने कहा 'दो करोड़ नौकरी हर साल की गारंटी-झूठ, किसान की आय दोगुनी करने की गारंटी-झूठ, काला धन वापस लाने की गारंटी - झूठ, महंगाई कम करने की गारंटी-झूठ, हर खाते में 15 लाख रुपए की गारंटी-झूठ, महिला सुरक्षा और सम्मान की गारंटी - झूठ, 100 स्मार्ट सिटी बनाने की गारंटी-झूठ, रुपए को मज़बूत करने की गारंटी-झूठ, चीन को लाल आंख दिखाने की गारंटी - झूठ, न खाऊंगा, न खाने दूंगा की गारंटी-झूठ'।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर