गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

राहुल गांधी पहुंचे शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर, परिजनों से की मुलाकात 

None 2025-05-06 15:21:32
राहुल गांधी पहुंचे शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर, परिजनों से की मुलाकात 

राहुल गांधी पहुंचे करनाल, शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार से की मुलाकात, पत्नी हिमांशी ने दी शांति और एकता की अपील, आतंकी हमले के बाद भावुक बयान से चर्चा में आईं।

करनाल, हरियाणा (शाह टाइम्स) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि देने और उनके परिजनों से संवेदना व्यक्त करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद की पत्नी हिमांशी नरवाल और उनके परिवार से मुलाकात की। इससे पहले राहुल गांधी कानपुर में शहीद शुभम द्विवेदी के घर भी गए थे।

https://shahtimesnews.com/landbox-left-behind-tata-birla-in-asia-pacific-region/

राहुल गांधी के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। शहीद के घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि शांति और व्यवस्था बनी रहे।

हिमांशी नरवाल की भावुक अपील बनी सुर्खियों में

22 अप्रैल को पहलगाम के पास बैसरन में हुए आतंकी हमले में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल शहीद हो गए थे। इस दर्दनाक हादसे के कुछ ही दिन पहले हिमांशी और विनय की शादी हुई थी। हमले के बाद, हिमांशी नरवाल ने देशवासियों से भावुक अपील की कि वे इस हमले को आधार बनाकर मुसलमानों या कश्मीरियों के प्रति नफरत न फैलाएं।

उन्होंने कहा, "हम नहीं चाहते कि लोग मुसलमानों और कश्मीरियों को निशाना बनाएं। हम शांति और सिर्फ शांति चाहते हैं। हमें न्याय चाहिए, नफरत नहीं।"

उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिलीं — कुछ ने हिमांशी के साहस की सराहना की, जबकि कुछ ने उन्हें ट्रोल किया। हालांकि, अधिकतर लोगों ने उनके संयम और शांति की अपील को सम्मान दिया।

राहुल गांधी ने परिवार को दिया भरोसा

राहुल गांधी ने शहीद के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि देश को एकजुट होकर आतंकवाद का सामना करना होगा, न कि आपसी नफरत फैलाकर।

यह दौरा न सिर्फ एक संवेदना थी, बल्कि उन मूल्यों का समर्थन भी था जो शहीद की पत्नी हिमांशी ने अपने बयान में दर्शाए — शांति, सहिष्णुता और एकता।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर