गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

राहुल गांधी ने साधा कंगना रणौत पर निशाना, बोले- निष्कासित क्यों नहीं कर रही है बीजेपी

None 2024-09-25 17:47:35
राहुल गांधी ने साधा कंगना रणौत पर निशाना, बोले- निष्कासित क्यों नहीं कर रही है बीजेपी
पार्टी ने मांग की कि अगर सत्तारूढ़ पार्टी उनकी टिप्पणियों से सहमत नहीं है तो अभिनेत्री-राजनेता को पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सहित चुनावी राज्य सत्तारूढ़ पार्टी को करारा जवाब देंगे।

नई दिल्ली (Shah Times) कंगना रणौत के लिये विवादों में घिरे रहना या विवादित बयान देना कोई नई बात नहीं है। लेकिन इस बार कंगना कृषि कानूनों को लेकर दिये बयान पर चारों तरफ से घिरती हुई नजर आ रही हैं। पहले तो पंजाब के नेता कंगना को घेर रहे थे लेकिन अब कंगना के खिलाफ राहुल गांधी ने मोर्चा खोल लिया है।

किसानों को लेकर यह बोले राहुल

कंगना के वापस लिए जा चुके कृषि कानूनों की वापसी की वकालत करने वाले बयान पर राहुल ने कहा कि सरकार की नीति कौन तय कर रहा है? एक भाजपा सांसद या प्रधानमंत्री मोदी? 700 से ज्यादा किसानों, खास कर हरियाणा और पंजाब के किसानों की शहादत ले कर भी भाजपा वालों का मन नहीं भरा। हमारा गठबंधन 'INDIA' हमारे अन्नदाताओं के विरुद्ध भाजपा का कोई भी षडयंत्र कामयाब नहीं होने देगा।

बीजेपी से की यह मांग

पार्टी ने मांग की कि अगर सत्तारूढ़ पार्टी उनकी टिप्पणियों से सहमत नहीं है तो अभिनेत्री-राजनेता को पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सहित चुनावी राज्य सत्तारूढ़ पार्टी को करारा जवाब देंगे।

कंगना ने भी मारी है बयान को लेकर पलटी

वीडियो में कंगना को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि किसानों के वह कानून, जो अब वापस ले लिए गए हैं, मुझे पता है कि यह बयान विवादास्पद हो सकता है, लेकिन तीन कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए। किसानों को खुद इसकी मांग करनी चाहिए। तीन कानून किसानों के लिए फायदेमंद थे।

बीजेपी ने भी कर लिया कंगना से किनारा

मामला तूल पकड़ने पर भारतीय जनता पार्टी ने कंगना के बयान से किनारा कर लिया है। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, 'सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भाजपा सांसद कंगना रनौत का केंद्र सरकार द्वारा वापस लिए गए कृषि बिलों पर दिया गया बयान वायरल हो रहा है। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह बयान उनका निजी बयान है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर