शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

राहुल गांधी ने वायनाड जाने के फैसले के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया

None • 2024-08-10 12:29:25
राहुल गांधी ने वायनाड जाने के फैसले के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “धन्यवाद मोदी जी, भयानक त्रासदी का व्यक्तिगत रूप से जायजा लेने के लिए वायनाड आने के लिए। यह एक अच्छा फैसला

New Delhi, (Shah Times) । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केरल में भूस्खलन प्रभावित वायनाड का दौरा करने के फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि उन्हें विश्वास है कि तबाही को देखते हुए वह इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करेंगे।

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “धन्यवाद मोदी जी, भयानक त्रासदी का व्यक्तिगत रूप से जायजा लेने के लिए वायनाड आने के लिए। यह एक अच्छा फैसला है। मुझे विश्वास है कि एक बार जब प्रधानमंत्री तबाही की भयावहता को प्रत्यक्ष रूप से देखेंगे, तो वे इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करेंगे।”

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1821942793486385482?t=7d_0m9b8AX-zWq0BMGvuzA&s=19

प्रधानमंत्री शनिवार को वायनाड का दौरा करेंगे, जहां वह राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा आपदा में जीवित बचे लोगों से बातचीत भी करेंगे। वह सुबह करीब 11 बजे कन्नूर पहुंचेंगे और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। बचाव अभियान में शामिल टीमें प्रधानमंत्री को निकासी प्रयासों के बारे में जानकारी देंगी।
उल्लेखनीय है कि गांधी ने अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र में भूस्खलन की घटना के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोकसभा में भी इस मुद्दे को उठाया और सरकार से इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया।

#BJP4IND #RahulGandhi #Congress #NarendraModi #News #Waynand #WayanadLandslide

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर