गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

राहुल गांधी मणिपुर में आज से ' भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू करेंगे

None • 2024-01-14 11:29:32
राहुल गांधी मणिपुर में आज से ' भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू करेंगे

इंफाल । कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ('Bharat Jodo Nyay Yatra) रविवार को मणिपुर (Manipur) के विख्यात ऐतिहासिक स्थल खोंगजोम से शुरू होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) थौबल (Thoubal) जिले के खोंगजोम युद्ध स्मारक (Khongjom War Memorial) से रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। खड़गे, राहुल गांधी और कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री दिन में इंफाल हवाई अड्डे (Imphal Airport) पर उतरेंगे और सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे।

मणिपुर सरकार (Manipur Government) ने हप्ता कांगजीबुंग (Hapt Kangjibung) से यात्रा शुरू करने के अनुरोध को अनुमति देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद कांग्रेस को यात्रा स्थल बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा। थौबल जिला प्रशासन ने आदेश दिया है कि यात्रा में भाग लेने वालों की संख्या 3000 तक सीमित रहेगी।

सभी नेता यात्रा की शुरुआत से पहले खोंगजोम में युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस युद्ध स्मारक की स्थापना 1891 के एंग्लो-मणिपुर युद्ध के नायकों की याद में की गयी है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने यात्रा की पूर्व संध्या पर कल यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा देश के सामने मौजूद तानाशाही, ध्रुवीकरण तथा आर्थिक असमानता को बढ़ाने तथा लोकतंत्र को 'एकतंत्र' में बदलने की नीतियों के खिलाफ शुरू की जा रही है। न्याय यात्रा पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में 11 दिन तक रहेगी और यात्रा में दौरान श्री गांधी हर दिन एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

रमेश ने कहा कि मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल के दौरान देश की जनता ने अन्याय सहन किया है और अब अमृत काल के सुनहरे सपने दिखाकर एक दशक के अन्याय को नजर अंदाज करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी अन्याय के खिलाफ देश के लोगों को जोड़ने तथा लोकतंत्र, संविधान और इसकी प्रस्तावना की रक्षा करने के उद्देश्य से श्री गांधी के नेतृत्व में शुरू की जा रही न्याय यात्रा 66 दिन तक चलेगी और इस दौरान 6200 किलोमीटर की यात्रा तय की जाएगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मणिपुर में पूरी तरह अराजकता बनी हुई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी तक राज्य का दौरा नहीं किया है। मणिपुर कांग्रेस के अध्यक्ष के. मेघचंद्र ने कहा कि यात्रा को 10 राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त होगा। यात्रा मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है और रैली को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

https://shahtimesnews.com/another-opportunistic-leader-said-goodbye-to-congress/

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर