गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

राहुल गांधी की गिरफ्तारी,भाजपा के ताबूत में आखिरी कील

None 2024-08-04 09:23:07
राहुल गांधी की गिरफ्तारी,भाजपा के ताबूत में आखिरी कील

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भारतीय जनता पार्टी को खबरदार किया है कि यदि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को गिरफ्तार किया गया तो देश की जनता उसके (भाजपा) ताबूत में आखिरी कील ठोक देगी।

New Delhi, (Shah Times) ।  कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भारतीय जनता पार्टी को खबरदार किया है कि यदि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को गिरफ्तार किया गया तो देश की जनता उसके (भाजपा) ताबूत में आखिरी कील ठोक देगी।

अभिषेक मनु सिंघवी ने हिदायत देते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस बारे में अगर सोचता भी है तो यह भाजपा की बड़ी गलती होगी, इसलिए श्री गांधी को गिरफ्तार करने के बारे में कभी सोचना भी नहीं।

अभिषेक मनु सिंघवी ने ने ट्वीट कर कहा "यदि ईडी राहुल गांधी को गिरफ्तार करने के बारे में सोचता भी है, तो देश की जनता भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोक देगी। 

https://twitter.com/DrAMSinghvi/status/1819771539241246846?t=eRrIDeSC-YpIUCYJLvEiOw&s=19

इस बारे में कभी मत सोचना. कभी भी नहीं.."राहुल गांधी ने भी ईडी से पूछताछ की आशंका जताते हुए कल ट्वीट कर कहा था कि सरकार विपक्ष और देश के खिलाफ 'चक्रव्यूह' बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की योजना बना रही है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा "जाहिर है कि टू इन वन को मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण पसंद नहीं आया। ईडी के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। मैं बांहें फैलाकर इंतज़ार कर रहा हूं। चाय और बिस्किट मेरे पास।

"इस बीच कांग्रेस नेता तथा लोकसभा में पार्टी के व्हिप मणिक्कम टैगोर ने स्थगन प्रस्ताव देकर सरकार से ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग पर चर्चा करने की मांग की है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर