गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दलित परिवार के साथ हुई घटना पर राहुल गांधी की तीखी प्रतिक्रिया

None 2024-05-28 12:59:20
दलित परिवार के साथ हुई घटना पर राहुल गांधी की तीखी प्रतिक्रिया

राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में दलित परिवार के साथ हुई घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने देश में कानून का राज खत्म कर दिया है।

 

नई दिल्ली , ( Shah Times) । कांग्रेस वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में दलित परिवार के साथ हुई घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने देश में कानून का राज खत्म कर दिया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार गुनहगारों के साथ खड़ी नजर आती है और इस सरकार से मुक्ति जरुरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि केंद्र में इंडिया समूह की सरकार बनती है तो वह हर गरीब तथा कमजोर आदमी के साथ खड़ी होगी और अत्याचार के खिलाफ उनकी आवाज बनेगी।

राहुल गांधी ने कहा “नरेंद्र मोदी ने ‘कानून का राज’ खत्म कर दिया है। मध्यप्रदेश में इस दलित परिवार के साथ भाजपा नेताओं ने जो किया है वो सोच कर ही मन पीड़ा और क्रोध से भर गया। यह शर्म की बात है कि भाजपा के राज में सरकार पीड़ित महिलाओं की जगह हमेशा उनके गुनहगारों के साथ खड़ी मिलती है।”

उन्होंने कहा “ऐसी घटनाएं हर उस इंसान की हिम्मत तोड़ देती हैं जिसके पास इंसाफ की गुहार लगाने के लिए सिवाय कानून के और कोई रास्ता नहीं होता। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जहां कमज़ोर से कमज़ोर व्यक्ति भी अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज़ मज़बूती से उठा सकेगा। हम न्याय को दौलत और ताकत का मोहताज नहीं बनने दे सकते।”

राहुल गांधी ने कहा मध्यप्रदेश में इस दलित परिवार के साथ भाजपा नेताओं ने जो किया है वो सोच कर ही मन पीड़ा और क्रोध से भर गया। यह शर्म की बात है कि भाजपा के राज में सरकार पीड़ित महिलाओं की जगह हमेशा उनके गुनहगारों के साथ खड़ी मिलती है।ऐसी घटनाएं हर उस इंसान की हिम्मत तोड़ देती हैं जिसके पास इंसाफ की गुहार लगाने के लिए सिवाय कानून के और कोई रास्ता नहीं होता। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जहां कमज़ोर से कमज़ोर व्यक्ति भी अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज़ मज़बूती से उठा सकेगा। हम न्याय को दौलत और ताकत का मोहताज नहीं बनने दे सकते।

 ~शाह टाइम्स

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर