गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

किसानों के विरोध प्रदर्शन से रेल सेवा प्रभावित, तीर्थयात्री परेशान

None • 2024-05-18 10:36:58
किसानों के विरोध प्रदर्शन से रेल सेवा प्रभावित, तीर्थयात्री परेशान

पंजाब में चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण जम्मू-कश्मीर में रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित

जम्मू, (Shah Times)। पंजाब में चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण जम्मू-कश्मीर में रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है और ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कुछ घंटे की देरी से चल रही हैं।एक अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी पंजाब में किसानों के आंदोलन के कारण विशेष रूप से जम्मू और कटरा के लिए ट्रेन सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है।

उन्होंने कहा, "कई ट्रेनें या तो रद्द कर दी गई हैं या अपने निर्धारित समय से कुछ घंटे देरी से चल रही हैं।"उन्होंने बताया कि जम्मू मेल (पुरानी दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा) और शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली के सराया रोहिल्ला के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन 17, 18 और 19 मई को रद्द कर दी गई है।एक अधिकारी ने कहा कि एक अन्य ट्रेन, माता वैष्णो देवी कटरा-कालका एक्सप्रेस को भी 17-18 मई के लिए रद्द कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, "जम्मू पहुंचने वाली कुछ ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं, जिससे लगभग 04 से 05 घंटे की देरी हुई है।" एक अधिकारी ने कहा, ''प्रभावित रेल सेवा के कारण श्री माता वैष्णो देवी के तीर्थयात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।'' जम्मू रेलवे स्टेशन के निदेशक प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा, ''दो ट्रेनें तीन दिनों के लिए रद्द कर दी गई हैं और आगे के कार्यक्रम पर निर्णय बाद में किसानों के विरोध के घटनाक्रम के आधार पर लिया जाएगा। ”गौरतलब है कि पंजाब के शंभू स्टेशन के पास किसान जमा हो गए हैं, जिसके कारण ट्रेन सेवा प्रभावित है।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर