गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

रेलवे ने मंजूर किया Vinesh Phogat और Bajrang Punia का इस्तीफा

None • 2024-09-10 14:36:27
रेलवे ने मंजूर किया Vinesh Phogat और Bajrang Punia का इस्तीफा

 कांग्रेस में शामिल हुए पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट का रेलवे ने इस्तीफे को मंजूर कर लिया।

शाह टाइम्स।उत्तर रेलवे ने बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। दोनों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले उत्तर रेलवे ने शनिवार को ही विनेश और बजरंग के इस्तीफों को स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इससे पहले पूनिया और फोगाट हाल में कांग्रेस में शामिल हुए थे। फोगाट को हरियाणा में जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया है।

तीन महीने की नोटिस अवधि के दौरान सेवा देने का प्रावधान

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि किसी रेलवे कर्मचारी की ओर से इस्तीफा देने के बाद तीन महीने की नोटिस अवधि के दौरान सेवा देने का प्रावधान इन दोनों खिलाड़ियों को पदमुक्त करने में आड़े नहीं आएगा, क्योंकि हमने उनके मामलों में मानदंडों में ढील देने का फैसला किया है।

कारण बताओ नोटिस जारी किया था

दरअसल, उत्तर रेलवे ने दोनों खिलाड़ियों के कांग्रेस में शामिल होने के लिए पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उत्तर रेलवे ने कहा था कि कारण बताओ नोटिस सेवा नियमावली का हिस्सा है, क्योंकि वे सरकारी कर्मचारी हैं। इस नोटिस के बाद दोनों ने रेलवे से इस्तीफा दे दिया था।

अब चुनाव लड़ने में कोई बाधा नहीं आएगी

ऐसी अटकलें थीं कि फोगाट तीन महीने की नोटिस अवधि के नियम के कारण शायद चुनाव न लड़ पाएं। चुनाव नियमों के अनुसार, उन्हें चुनाव लड़ने के लिए रेलवे से आधिकारिक रूप से पदमुक्त होने की जरूरत है। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि चूंकि, अब रेलवे ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है तो उनके चुनाव लड़ने में कोई बाधा नहीं आएगी।

विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे दोनों

पूनिया और फोगाट 2023 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर