गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

रेलवे ने 16 ट्रेनें की रद्द , यात्रियों को हो सकती है परेशानी

None 2025-02-19 16:02:24
रेलवे ने 16 ट्रेनें की रद्द , यात्रियों को हो सकती है परेशानी

भोपाल (शाह टाइम्स) रेलवे ने पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) के भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली आठ जोड़ी ट्रेनों को परिचालन कारणों से रद्द करने का फैसला किया है।

डब्ल्यूसीआर के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने आज बताया कि उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज रेल मंडल में महाकुंभ मेले के कारण परिचालन कारणों से हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस समेत आठ जोड़ी ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेंगी।

ये भी जाने
उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 19045 सूरत-छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 19, 20, 21 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 19046 छपरा-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 21, 22, 23 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस 19 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से, ट्रेन संख्या 19484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 21 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22911 इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस 20 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से तथा ट्रेन संख्या 22912 हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस 20, 22 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 01025 दादर-बलिया त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 19, 21 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से तथा ट्रेन संख्या 01026 बलिया-दादर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 21, 23 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 01027 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल 20 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से तथा ट्रेन संख्या 01028 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस स्पेशल 20, 22 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 19, 21 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से तथा ट्रेन संख्या 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 21, 23 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस 20 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से तथा ट्रेन संख्या 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 20, 22 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12428 आनन्द विहार टर्मिनल-रीवा एक्सप्रेस 19 फरवरी को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से तथा गाड़ी संख्या 12427 रीवा-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 19 एवं 20 फरवरी को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

उन्होंने कहा कि असुविधा से बचने के लिए रेल यात्री रेलवे की अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा से गाड़ी की सही स्थिति जानने के बाद ही अपनी यात्रा प्रारम्भ करें।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर