मुंबई,(Shah Times) । मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने के हादसे में मरने वालों की तादाद बढ़कर 14 हो गई है जबकि 74 लोग जख्मी हो गए हैं।
सोमवार को मुंबई में आई धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के दौरान घाटकोपर के एक पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबा अवैध बिलबोर्ड गिर गया।14 की मौत हो गई है जबकि 74 लोग जख्मी हो गए हैं।
बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 31 लोगों को राजावाड़ी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।