गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को बनाया गया  भाजपा का राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष

None • 2023-07-30 01:58:13
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को बनाया गया  भाजपा का राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष

उत्तराखण्ड  के भाजपाईयों में खुशी की लहर

रिपोर्ट- एस.आलम अंसारी

देहरादून। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने शनिवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को इस टीम में सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा की राष्ट्रीय टीम में स्थान पाने वाले उत्तराखंड से वह एकमात्र नेता है। इस टीम में सर्वाधिक महत्व उत्तर प्रदेश को दिया गया है। भाजपा की इस राष्ट्रीय टीम की घोषणा दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। उनकी इस टीम में कुल मिलाकर 13 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा 8 लोगों को राष्ट्रीय महामंत्री तथा एक महामंत्री संगठन व एक सह महामंत्री संगठन, 13 को राष्ट्रीय सचिव और राजेश अग्रवाल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के अलावा सांसद नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
नरेश बंसल को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में शामिल किए जाने से प्रदेश भाजपा में खुशी की लहर है।

नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश व महानगर भाजपा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया और बधाइयां दी गई। उल्लेखनीय है कि नरेश बंसल को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है ।उन्हे प्रदेश संगठन में महामंत्री रहने से लेकर कई महत्वपूर्ण पदों पर काम करने का अनुभव है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सह कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है। भाजपा ने अपने राष्ट्रीय संगठन में उत्तर प्रदेश के 5 नेताओं को जगह दी है जो सबसे अधिक है।यहां यह भी उल्लेखनीय है कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा राज्य की सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रच चुकी है और अब 2024 के चुनाव में वह हैट्रिक लगाने की तैयारियों में जुटी हुई है। 

बंसल को  भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर जताया हाईकमान का आभार

उत्तराखण्ड से राज्यसभा सांसद नरेंद्र बंसल को भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके  आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं का बधाई देने वालों का तांता लगा रहा  I इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार भी प्रकट किया। बीजेपी महानगर के पूर्व कोषाध्यक्ष लच्छु गुप्ता ,बीजेपी नेत्री सरिता गौड़, बीजेपी महिला मोर्चा कंचन ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष  वंदना बिष्ट, महानगर उपाध्यक्ष बबिता सहोत्रा ,जीएमएस मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी व संजय कपूर आदि उपस्थित रहे। 

डाॅ. अग्रवाल ने बंसल के भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनने पर दी पर बधाई

कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी की नई केंद्रीय टीम में उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है। कैबिनेटमंत्री डा. अग्रवाल ने दूरभाष पर वार्ता कर सांसद  बसंल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से  बंसल  के मार्गदर्शन से प्रदेश में संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में नई ऊर्जा और उमंग के साथ कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिलेगा। इस दौरान डा. अग्रवाल ने दुष्यंत गौतम को पुनः राष्ट्रीय महामंत्री तथा  रेखा वर्मा  को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर