गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

राकेश टिकैत ने 16 फरवरी को देश बंद का किया आह्वान

None 2024-02-13 14:15:44
राकेश टिकैत ने 16 फरवरी को देश बंद का किया आह्वान

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेता राकेश टिकैत इस बार‌ अपना आंदोलन अलग चला रहे लेकिन...

मुजफ्फरनगर,(Shah Times )। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेता राकेश टिकैत ने 16 फरवरी को देश बंद का आह्वान किया है।

 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेता राकेश टिकैत इस बार‌ अपना आंदोलन अलग चला रहे हैं।वे 16 फरवरी के भारत बंद की रणनीति को सफल बनाने में जुटे हैं। वे किसानों से देशव्यापी हड़ताल में शामिल होने और उस दिन कृषि गतिविधियों से दूर रहने का आग्रह कर रहे हैं। राकेश टिकैत किसानों के हित के लिए व्यापक समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे है। हालांकि, विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद अब उन्होंने अपना रुख साफ कर दिया है।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेता राकेश टिकैत आगे की रणनीति क्या होगी 16 फरवरी ही को बताएंगे।

 2020 के किसान आंदोलन सक्रिय भूमिका निभाने वाले भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेता  राकेश टिकैत ने किसानों के आंदोलन को सही करार दिया है। राकेश टिकैत ने  कहा कि किसान ठीक कर रहे हैं। जब उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा तो विरोध प्रदर्शन ही रास्ता बच जाता है।

 राकेश टिकैत ने किसानों के आंदोलन पर भी अपना रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि देश में किसानों के कई संगठन हैं। वे अपने- अपने तरीके से प्रदर्शन करते रहते हैं। अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखते हैं। इस बार भी किसान अपनी मांग को लेकर दिल्ली आ रहे हैं। उनकी बात सुनी जानी चाहिए।

 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेता राकेश टिकैत 2020 के किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। गाजीपुर बॉर्डर पर उनके आंसुओं ने किसान आंदोलन की धार ही बदल दी थी। इसके बाद केंद्र सरकार को प्रस्तावित कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा था।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों के आंदोलन को लेकर जो कर रही है, वह गलत है। दीवारें खड़ी करना, कील बिछाना, किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। किसानों से बातचीत कर मुद्दे का हल निकाला जाना चाहिए। राकेश टिकैत ने कहा कि हमारी ओर से 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया गया है।

 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेता राकेश टिकैत ने साफ कहा कि न हम किसानों से दूर हैं। न ही दिल्ली से दूर हैं। अगर किसी प्रकार की गलत बात होती है तो हम सब एक साथ हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर