शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मजबूत संगठन से जीतेंगे 2024 का रण: पाण्डेय

None 2024-01-18 20:49:13
मजबूत संगठन से जीतेंगे 2024 का रण: पाण्डेय

करो या मरो के आजादी के मूलमंत्र के नारे के साथ चुनाव में उतरेगी कांग्रेस: राय

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में आज से ही जुटे कांग्रेसजन:धीरज

लखनऊ,(Shah Times) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे प्रदेश में किये जा रहे जोनल संवाद कार्यक्रम के अनुक्रम में आज राजधानी लखनऊ के चारबाग स्थित रवींद्रालय में ‘‘अवध जोन’’ के अर्न्तगत आने वाले जनपदों के पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं का संवाद कार्यक्रम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं प्रभारी उप्र  अविनाश पाण्डेय की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।

 जोनल संवाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री  अजय राय एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश  धीरज गुर्जर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

https://shahtimesnews.com/shah-times-lucknow-18-jan-24/

अवध जोन के 11 जिलों लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, बलरामपुर, गोण्डा, बहराइच, रायबरेली, उन्नाव, श्रावस्ती, हरदोई, बाराबंकी, जनपद के प्रदेश पदाधिकारी, जिला/शहर कमिटियों के अध्यक्ष एवं पधाधिकारी, पूर्व सांसद/पूर्व विधायक, सदस्य एआईसीसी/पीसीसी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष, नगर निगम/नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के प्रत्याशी रहे, कांग्रेस के फ्रंटल संगठन और विभाग/प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

खचाखच भरे रवीन्द्रालय सभागार में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में मौजूद अवध जोन के भारी संख्या में कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव/प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री अविनाश पाण्डेय जी ने कांग्रेसजनों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करने की जो मुहिम चल रही है इसे और तेज करने की आवश्यकता है।

 अविनाश पाण्डेय ने आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पांच सूत्रीय कार्यक्रम पर काम करने का लक्ष्य सभी कांग्रेसजनों को दिया जिसमें सोशल मीडिया के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक अपनी बात पहुचाई जाए एवं इसी तरह के संवाद कार्यक्रम पहले जिले और फिर ब्लॉक स्तर पर 6 फरवरी तक पूरे कर लिए जाए।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश प्रदेश के हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। क्राउड फंडिंग के जरिए जनता के सहयोग से इस पुनीत लड़ाई को और अधिक मजबूती किया जाये। अगले 10 दिनों में संगठन में रिक्त सभी पदों को भरा जाये।

संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय ने कहा कि देश में झूठ और फरेब की राजनीति करने वालों को बेनकाब करना है। कांग्रेस अपनी विचारधारा और सर्वधर्म समभाव के रास्ते चलते हुए युवाओं, बेरोजगारों, महंगाई, ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न तथा आम जनमानस की मूलभूत समस्याओं को लेकर संघर्ष करेगी।

उन्होंने कहा कि 1942 में गांधी जी ने देश को अंग्रेजों से स्वतंत्र कराने के लिए करो या मरो का नारा दिया था, आज एक बार फिर देश संकट में है, देश में फासीवादी ताकतें लोकतंत्र को खत्म कर देना चाहती हैं, आज फिर एक बार कांग्रेस पार्टी करो या मरो के मूलमंत्र के साथ मैदान में आ खड़ी है। हम पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे और निश्चित तौर पर विजय कांग्रेस की होगी।

संवाद कार्यक्रम का संचालन कर रहे राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उप्र श्री धीरज गुर्जर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जनता हमारी तरफ देख रही है। कांग्रेस पार्टी गरीबों, मजदूरों, और आम जनमानस के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी उनके हितों के लिए लडेगी। आप सभी को अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर देनी है।

संवाद कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसनेता के एल शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, पूर्व सांसद जफर अली नकवी, पीएल पुनिया, चन्द्रभाल मणि त्रिपाठी, रवि वर्मा, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शरद मिश्रा, सुशील पासी आदि ने भी संबोधित किया।

संवाद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मौजूद कांग्रेसजनों में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, संगठन महासचिव अनिल यादव, प्रदेश महासचिव धीरेन्द्र सिंह धीरू, सैफ अली नकवी मुकेश सिंह चौहान, राकेश राठौर, तनुज पुनिया, विवेकानंद पाठक, प्रदेश सचिव मेजर राणा शिवम सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, फरहान वारसी, आदर्श पटेल, त्रिलोकीनाथ तिवारी, सुभाष पाल, बलराम गुप्ता, पूर्वी वर्मा, अर्चना राठौर, शहजाद आलम, अर्जुन पासी, अतुल सिंह, संजीव पाण्डेय, सुभाष राजवंशी, सुरेन्द्र कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता डा मनीष हिंदवी, अलीमुल्लाह खान, प्रियंका गुप्ता, एडवोकेट प्रदीप सिंह, सचिन रावत, रफत फातिमा, डा सुधा मिश्रा, सुधांशु बाजपेई, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, डा जियाराम वर्मा, कैप्टन वंशीधर मिश्रा, दानिश आजम वारसी, शहाना सिद्दीकी, प्रज्ञा सिंह, कृष्णकांत पाण्डेय, वीरेन्द्र मदान, अमरनाथ अग्रवाल, ओमकारनाथ सिंह, सम्पूर्णानंद मिश्रा, प्रमोद सिंह, संजय दीक्षित, आरपी सिंह, संजय शर्मा, बृजेन्द्र सिंह, अनीस अंसारी,पंकज तिवारी, शैलेन्द्र दीक्षित, संजय सिंह, शैलेन्द्र तिवारी, सुनीता रावत, डा रिचा शर्मा, अनामिका यादव, मेहताब जायसी, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर