गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने मणिपुरी रस्म-ओ-रिवाज से की शादी

None 2023-11-30 11:36:11
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने मणिपुरी रस्म-ओ-रिवाज से की शादी

इम्फाल । रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और लिन लैशराम (Lin Laishram) ने इम्फाल (Imphal), मणिपुर (Manipur) में रस्म-ओ-रिवाज से शादी की। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपने खास दिन पर परंपरागत मणिपुरी शादी का जोड़ा चुना। शादी के वक्त रणदीप हुड्डा मणिपुर की खास पगड़ी और सफेद रंग का धोती-कुर्ता पहने नजर आए।

वहीं दुल्हन लिन लैशराम ने सिलेंड्रिकल स्कर्ट पहने नजर आईं जो बांस और मोटे फैब्रिक से बनाई जाती है। लिन लैशराम उम्र में रणदीप हुड्डा से 10 साल छोटी हैं वो मणिपुर की जानी-मानी मॉडल हैं, साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं।

शादी के स्पेशल दिन पर लिन लैशराम सफेद और गुलाबी रंग की साड़ी में सजी-धजी मणिपुरी पोशाक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को गोल्ड ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया। लिन लैशराम अपने रिश्तेदारों के साथ रणदीप हुड्डा की तरफ मुस्कुराती हुई बढ़ रही थीं। वहीं रणदीप हुड्डा सफेद कुर्ते पायजामा में खड़े लिन को निहार रहे थे।

https://twitter.com/RandeepHooda/status/1729932945786597734

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

न्यूली वेड कपल पिछले 4 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप 'मोटले' के दरमियान हुई थी। उस समय रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) उनके सीनियर थे। उन्होंने कहा, 'हम दोनों काफी वक्त से दोस्त हैं। हमारी मुलाकात थिएटर के दौरान हुई थी। हमारी दोस्ती बहुत गहरी थी और इसलिए अब हम इस दोस्ती को शादी में बदलना चाहते हैं।'

रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और लिन लैशराम (Lin Laishram) ने इंफाल के शन्नापुंग रिसॉर्ट में शादी की। दोनों के परिवार और रिश्तेदार शादी में शामिल हुए। कपल ने लंबे वक्त तक अपने रिश्ते को सभी से छुपाकर रखा था।

कुछ दिन पहले ही दोनों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया था। रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और लिन लैशराम (Lin Laishram) मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखेंगे, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे।

https://shahtimesnews.com/tanuj-virwani-excited-to-celebrate-his-birthday-with-his-family-and-friends/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर