गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

राष्ट्रीय प्रजापति महासभा ने किया भाजपा के बहिष्कार का ऐलान

None • 2024-03-03 20:22:28
राष्ट्रीय प्रजापति महासभा ने किया भाजपा के बहिष्कार का ऐलान

वोट की चोट से लेंगे लाठी चार्ज का बदला: दारा सिंह

Muzaffarnagar।(Shah Times) । राष्ट्रीय प्रजापति महासभा ने संकल्प यात्रा के दौरान समाज के लोगों पर लाठी चार्ज करने की निंदा करते हुए किया भाजपा के खिलाफ राजनैतिक हिस्सेदारी नहीं तो वोट नहीं अभियान चलाने का ऐलान किया है।

सभी राजनीतिक दलों की अनदेखी करने पर लोकसभा चुनाव में 10 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की भी घोषणा की गई। स्थानीय रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति ने कहा कि इसका जवाब समाज के लोग लोकसभा चुनाव मे देंगे उन्होंने कहा कि महासभा इस चुनाव में भाजपा के खिलाफ राजनैतिक हिस्सेदारी नहीं तो वोट नहीं अभियान चलायेगी और अपने प्रत्याशी भी मैदान में उतारेगी।

https://shahtimesnews.com/shah-times-muzaffarnagar-3-march-24/

उन्होंने लाठी चार्ज मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए राज्यपाल से आग्रह भी किया है।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए दारा सिंह ने कहा कि राजनीतिक हिस्सेदारी, जातिगत जनगणना और अनुसूचित जाति आरक्षण सहित कई मुद्दों को लेकर 27 फरवरी को समाज की संकल्प यात्रा बीआईपी घाट हरिद्वार से प्रारम्भ होकर निकली थी। इस यात्रा को मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली जन्तर मन्तर पर 1 मार्च को पहुंचना था और वहां पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा सभी सभी राजनैतिक पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को मांगपत्र और गंगाजल देने का कार्यक्रम था।किन्तु भाजपा सरकार के इशारे पर निहत्थे प्रजापति समाज के लोगो पर पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज किया गया। समाज इसका जवाब सरकार से चाहता है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रथम जनपद मुजफ्फरनगर से सकुशल संपन्न होते हुए मेरठ कमिश्नरी में पहुंची, वहां पुलिस ने अपनी हठधर्मिता दिखाई। 3 घंटे संकल्प यात्रा को रोका गया।गाजियाबाद में बंधक बनाया गया, अगले दिन पुलिस ने सारी हदें पार करते हुए लाठी चार्ज किया यह साजिशन हमला था। गाडियों के शीशे तोड़े गये और सैकड़ो लोगों व महिलाओं को लाठियों से पीट पीटकर घायल कर दिया और 15-20 को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया और प्रजापति समाज पर उल्टे मुकदमे कर दिए गए।

राष्ट्रपति से सीबीआई जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों को निलंबन की कार्यवाही की जाए। न्याय नहीं मिलता तो 6 मार्च से मेरठ में सत्याग्रह आंदोलन चलाया जाएगा जो सभी जिलों पर शुरू होगा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष मनीष प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, राजाराम प्रजापति, राहुल प्रजापति, अनुज प्रजापति, राकेश प्रजापति, भरतवीर प्रजापति,बाबूराम प्रजापति, नीटू प्रजापति, सजीव प्रजापति, राजीव प्रजापति, कपिल प्रजापति, अर्जुन प्रजापति, वीरेन्द्र प्रजापति, निखिल प्रजापति, महिपाल प्रजापति मौजूद रहे।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर