गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कच्चा दूध हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है या नहीं आई जानते हैं?

None 2025-05-10 16:14:55
कच्चा दूध हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है या नहीं आई जानते हैं?
कच्चा दूध हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है या नहीं आई जानते हैं? यह तो सभी जानते हैं कि दूध हमारी ओवर हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दूध को सुपर फूड भी कहा जाता है, क्योंकि यह हमारे शरीर की ज्यादातर कर्मियों को पूरा करता है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा दूध पीना चाहिए या नहीं। दरअसल कुछ लोगों के मन में धारणाएं बनी होती है कि कच्चा दूध नहीं पीना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कच्चा दूध हमें पीना चाहिए या नहीं और इसको पीने से हमारी सेहत को कौन-कौन से लाभ होते हैं। आईए जानते हैं कच्चे दूध का सेवन करने से होने वाले फायदे के बारे में? दूध का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देने के साथ ही कई तरह की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसलिए बड़े-बुजुर्ग भी इसका सेवन करने की सलाह देते हैं। दूध में हल्दी, खजूर, बादाम या कई दूसरी चीजों को मिलाकर पीने से इसके लाभ दोगुने हो जाते हैं। अमूमन लोग दूध को उबालकर पीते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कच्चा दूध पीना भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। कच्चे दूध का सेवन पाचन को बेहतर करने से लेकर हड्डियों की मजबूती देने के साथ दूसरी तरह के कई फायदे दिला सकता है। आइए जानते हैं इसका सेवन करने के फायदे और सेवन करने का तरीका। कच्चा दूध पीने से होने वाले फायदे पाचन को बेहतर बनाने में सहायक कच्चे दूध का सेवन डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। दरअसल इसमें पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स और एंजाइम्स पाचन को बेहतर बनाने और गट हेल्थ के लिए लाभदायी होते हैं। हड्डियां मजबूत होना रोजाना कच्चे दूध का सेवन हड्डियों को मजबूती देने में मदद करता है। दूध में कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन डी पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन हड्डियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। हार्मोन्स को बैलेंस करना कच्चे दूध का सेवन हार्मोन्स को बैलेंस करने में भी मददगार हो सकता है। हार्मोनल इंबैलेंस कंडीशन्स जैसे PCOS और अनियमित पीरियड्स को कम करने में यह मदद कर सकता है। वेट लॉस करने में मददगार कच्चे दूध का सेवन वेट लॉस करने में भी मदद कर सकता है। कच्चे दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, फैटी एसिड्स, पोटैशियम और विटामिन-डी जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। पेट को ठंडक देता है। कच्चा दूध, पेट को ठंडक देता है। अगर आपके पेट में जलन हो रही हैं, तो यह इसे कम करके पेट को ठंडक और आराम दे सकता है। कच्चे दूध का सेवन करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान कच्चे दूध का सेवन हर किसी को फायदा नहीं पहुंचाता है, इसलिए इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें। इसके साथ ही कच्चा दूध आपको फायदा पहुंचाएंगा ये आपकी हेल्थ कंडीशन पर भी डिपेंड करता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर