RBI ने ₹10, ₹50, ₹100, ₹200 और ₹500 के नए नोट जारी किए हैं, जिन पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के सिग्नेचर होंगे। जानें डिज़ाइन, पुराने नोटों का स्टेटस और ₹2000 नोट का अपडेट।
नई दिल्ली,(Shah Times) । भारत में करेंसी नोटों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस साल अलग-अलग समय पर ₹10, ₹50, ₹100, ₹200 और ₹500 के नए नोट जारी करने की घोषणा की है। खास बात यह है कि इन नए नोटों पर वर्तमान आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे।
RBI ने 2024-25 वित्त वर्ष की शुरुआत में ही नए नोटों को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं:
इन सभी करेंसी नोटों को महात्मा गांधी सीरीज के अंतर्गत जारी किया जाएगा।
नए नोटों के डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। ये पुराने नोटों की ही तरह दिखेंगे। फर्क सिर्फ इतना होगा कि इनमें गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। इससे मौद्रिक प्रणाली में एकरूपता बनी रहेगी और बाजार में नकली नोटों पर भी लगाम लगेगी।
इस सवाल का जवाब है – नहीं।
RBI ने साफ किया है कि पुराने नोट भी पूरी तरह से वैध हैं और चलते रहेंगे। इसका मतलब है कि पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास और ऊर्जित पटेल के हस्ताक्षर वाले नोट भी प्रचलन में बने रहेंगे। नागरिकों को पुराने नोट बदलने की जरूरत नहीं है।
RBI ने हाल ही में ₹2000 के नोट को लेकर भी ताज़ा आंकड़े साझा किए हैं।
RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक से पहले ही कुछ बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) की ब्याज दरों में कटौती कर दी है। इससे निवेशकों को रिटर्न में थोड़ी गिरावट का सामना करना पड़ सकता है।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।