शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के नियामक ढांचे की होगी समीक्षा : आरबीआई

None • 2024-02-08 12:36:53
इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के नियामक ढांचे की होगी समीक्षा : आरबीआई

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म (Electronic trading platform) के लिए पारदर्शी, सुरक्षित और कुशल व्यापारिक प्रक्रियाओं, मजबूत व्यापारिक बुनियादी ढांचे के माध्यम से उचित पहुंच सुनिश्चित करने और बाजार के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से लाए गए नियामक ढांचे की समीक्षा करेगा।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष (current financial year) की अंतिम द्विमासिक मौद्रिक नीति (Bi-Monthly monetary policy) की घोषणा करते हुए कहा कि अक्टूबर 2018 में रिजर्व बैंक ने अपने द्वारा विनियमित वित्तीय उपकरणों में लेनदेन के उद्देश्य से ईटीपी के लिए एक नियामक ढांचा तैयार किया था। इसका उद्देश्य पारदर्शी, सुरक्षित और कुशल व्यापारिक प्रक्रियाओं, मजबूत व्यापारिक बुनियादी ढांचे के माध्यम से उचित पहुंच सुनिश्चित करना और बाजार के दुरुपयोग को रोकना है। इस ढांचे के तहत पांच ऑपरेटरों द्वारा संचालित तेरह ईटीपी को अधिकृत किया गया है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

दास ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में अपतटीय बाजारों के साथ ऑनशोर विदेशी मुद्रा बाजार का एकीकरण बढ़ा है, प्रौद्योगिकी परिदृश्य में उल्लेखनीय विकास हुआ है और उत्पाद विविधता में वृद्धि हुई है। बाजार निर्माताओं ने रुपये की पेशकश करने वाले ऑफशोर ईटीपी तक पहुंचने के लिए भी अनुरोध किया है। इसके मद्देनजर ईटीपी के लिए नियामक ढांचे की समीक्षा करने का निर्णय लिया गया है। संशोधित नियामक ढांचा सार्वजनिक प्रतिक्रिया के लिए अलग से जारी किया जाएगा।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर