शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इंटरनेशनल ट्रेड शो से रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगी उड़ान

None 2023-09-20 15:51:22
इंटरनेशनल ट्रेड शो से रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगी उड़ान

ट्रेड शो में 15 से ज्यादा रियल एस्टेट डेवलपर भी विदेशी मेहमानों को दिखाएंगे अपनी तकनीक

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में 21 से 25 सितंबर तक आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 (International Trade Show 2023) से रियल एस्टेट सेक्‍टर (Real estate sector) को भी उडान मिलेगी। इस ट्रेड शो में रियल एस्टेट (Real estate) को बढ़ावा देने के लिए उद्योग से जुड़े 15 से अधकि डेवलपर्स हिस्सा ले रहे हैं। ये डेवलपर्स विदेशी मेहमानों के सामने अपनी तकनीक और बेहतर गुणवत्‍ता वाले आवास का प्रदर्शन करेंगे। रियल एस्टेट (Real estate) के अलावा ट्रेड शो में 2000 से अधिक उत्पादक अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

ट्रेड शो (Trade show) के दौरान रियल एस्टेट (Real estate) की ओर से क्रेडाई के बैनर तले एसकेए ग्रुप, सीआरसी ग्रुप समेत करीब एक दर्जन कंपनियां अपनी-अपनी परियोजनाओं और प्रोजेक्ट का प्रदर्शन करेंगे। इससे जुड़ी कंपनियां द्वितीय फ्लोर के हॉल नंबर 6 में अपने-अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। ट्रेड शो में देश के सबसे बड़े रियल एस्टेट एसोसिएशन क्रेडाई भी इस शो में शिरकत करने जा रही है। इसके अलावा ट्रेड फेयर में नोएडा (Noida), ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) व यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) के खुद के स्टॉल होंगे, जिन पर तीनों प्राधिकरणों की उपलब्धियां, वर्तमान में चल रहे प्रोजेक्ट व भावी परियोजनाओं के बारे में जानकारी साझा की जाएगी।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

सीआरसी के डायरेक्टर सलिल कुमार का कहना है कि इस ट्रेड शो के आयोजन से पर्यटन से लेकर रियल एस्टेट सब पर फर्क पड़ेगा। इस आयोजन से पहले जब ग्रेटर नोएडा में फार्मूला वन का आयोजन हुआ था, उसे समय काफी कुछ बदलाव देखने को मिला था। खासकर इस पूरे इलाके में रियल एस्टेट तेजी से उभरा था। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यदि इस तरह के ट्रेड शो सालाना आयोजित किए जाते हैं तो निश्चित रूप से पूरे एनसीआर क्षेत्र में रियल एस्टेट की परियोजनाओं को गति मिलेगी।

ट्रेड शो (Trade show) को लेकर एसकेए के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय शर्मा का कहना है कि हम अपने होम बॉयर्स को तय समय पर फ्लैट की डिलिवरी करते रहे हैं। जो वादा किया उसे शत-प्रतिशत निभाया है। एसकेए ने कभी भी क्वालिटी से समझौता नहीं किया। इस ट्रेड शो के दौरान हमारा उद्देश्य यही है कि एसकेए ग्रुप ने जिस प्रकार होम बॉयर्स के भरोसे को जीता है वह आगे भी इस पर कायम रहेंगे। ट्रेड शो के जरिये हम अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर लोगों तक पहुंचाएंगे ताकि वे आने वाली हमारी परियोजनाओं को लेकर अवगत हो सकें।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर