गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दिल्ली-एनसीआर में रिकॉर्ड तोड़ भारी बारिश और कड़ाके की ठंड

None 2024-12-28 11:01:14
दिल्ली-एनसीआर में रिकॉर्ड तोड़ भारी बारिश और कड़ाके की ठंड

New Delhi, (Shah Times)। बारिश के साथ धूप न निकलने से तापमान में गिरावट आई, जिससे ठंड बढ़ गई। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी बारिश जारी रह सकती है।

शनिवार को दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। रविवार सुबह दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दिन न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, सोमवार 30 दिसंबर को भी घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री रह सकता है। 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच सुबह के समय कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। शुक्रवार को दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई, जो पिछले 27 सालों में सबसे ज्यादा है। 1997 से लेकर 2024 तक दिसंबर में इतनी बारिश नहीं हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, दो घटनाओं के मेल से इतनी बारिश हुई।  शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक 11.3 मिमी बारिश दर्ज की गई और शाम 5:30 बजे तक 31.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक दिल्ली-एनसीआर में कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, 1 से 2 जनवरी को कोहरे से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 30-31 दिसंबर को तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि, इन चार दिनों के लिए बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। यानी सोमवार यानी 30 दिसंबर से बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते कई हिस्सों में जलभराव देखने को मिला है। वहीं, बारिश के चलते दिल्ली का पारा भी गिर गया। ऐसे में दिल्लीवासियों को नए साल की शीतलहर का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आज (28 दिसंबर 2024) बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है और लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

वहीं, कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। इधर, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, यूपी जैसे उत्तर भारत के राज्यों में भी हल्की बारिश और शीतलहर चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को राजधानी दिल्ली समेत नोएडा, गुरुग्राम के अन्य स्थानों पर और बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली में दिसंबर में 15 सालों में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई।  गुरुवार सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई थी और पूरे दिन जारी रही। बारिश की वजह से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है, हालांकि यह 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई है। आज (28 दिसंबर) दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश के आसार हैं। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिसंबर में अब तक 42.8 मिमी बारिश हो चुकी है। आम तौर पर पूरे दिसंबर में 8.1 मिमी ही बारिश होती है। यानी इस बार करीब पांच गुना ज्यादा बारिश हो चुकी है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर