शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लोक सेवकों की भर्ती लोक सेवा आयोग की बजाय आरएसएस के जरिए : राहुल गांधी 

None 2024-08-18 23:09:58
लोक सेवकों की भर्ती लोक सेवा आयोग की बजाय आरएसएस के जरिए : राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने कहा, “ नरेंद्र मोदी संघ लोक सेवा आयोग की जगह ‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ’ के ज़रिए लोक सेवकों की भर्ती कर संविधान पर हमला कर रहे हैं। 

नई दिल्ली,(Shah Times )। लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार लोक सेवकों की भर्ती लोक सेवा आयोग की बजाय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जरिए कर रही है और यह फर्जीवाड़ा होने के साथ ही संविधान पर हमला भी है।

राहुल गांधी ने कहा, “ नरेंद्र मोदी संघ लोक सेवा आयोग की जगह ‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ’ के ज़रिए लोक सेवकों की भर्ती कर संविधान पर हमला कर रहे हैं। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर लेटरल एंट्री के ज़रिए भर्ती कर खुलेआम एसटसी, एसटी और ओबीसी वर्ग का आरक्षण छीना जा रहा है।”

उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि टॉप ब्यूरोक्रेसी समेत देश के सभी शीर्ष पदों पर वंचितों का प्रतिनिधित्व नहीं है, उसे सुधारने के बजाय लेटरल एंट्री द्वारा उन्हें शीर्ष पदों से और दूर किया जा रहा है। यह यूपीएससी की तैयारी कर रहे प्रतिभाशाली युवाओं के हक़ पर डाका और वंचितों के आरक्षण समेत सामाजिक न्याय की परिकल्पना पर चोट है।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “चंद कॉरपोरेट्स’ के प्रतिनिधि निर्णायक सरकारी पदों पर बैठ कर क्या कारनामे करेंगे, इसका ज्वलंत उदाहरण सेबी है, जहां निजी क्षेत्र से आने वाले को पहली बार चेयरपर्सन बनाया गया। प्रशासनिक ढांचे और सामाजिक न्याय दोनों को चोट पहुंचाने वाले इस देश विरोधी कदम का इण्डिया गठबंधन मजबूती से विरोध करेगा। आईएएस का निजीकरण’ आरक्षण खत्म करने की ‘मोदी की गारंटी’ है।

Leader of Opposition , Lok Sabha , former Congress President, Rahul Gandhi , Modi government , recruiting public servants , Rashtriya Swayamsevak Sangh ,RSS, Public Service Commission , Attack on the Constitution,Reservation of SC, ST, OBC , lateral entry, corporates,SEBI,Modi Guarantee,india alliance,Rashtriya Swayamsevak Sangh

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर