गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ें: रेखा आर्या

None • 2023-08-05 02:14:54
आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ें: रेखा आर्या

वात्सल्य योजना“ का लाभ ले रहे लाभार्थियों की ली जानकारी

प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने की विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

रिपोर्ट-एस.आलम अंसारी 

देहरादून। प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने विधान सभा स्थित सभा कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल  हुए। रेखा आर्य ने विभाग द्वारा संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा जनपदों के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन  के लिए  आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने  पूर्व में दिये गये निर्देशों के पालन के संबंध में चर्चा की तथा विभाग द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना “वात्सल्य योजना“ का लाभ ले रहे लाभार्थियों की जानकारी प्राप्त की। 

उन्होंने वात्सल्य योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा दिये जा रहे पांच प्रतिशत आरक्षण प्राप्त लाभार्थियों के बारे में भी जनपदवार जानकारी प्राप्त की। विभागीय मंत्री ने बताया कि हाल ही में वात्सल्य योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा दिये जा रहे पांच प्रतिशत आरक्षण प्राप्त करने वाले कुछ लाभार्थी आत्मनिर्भर हुए हैं। उन्होंने कहा कि डीपीओ जनपदवार वात्सल्य योजना से लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थी बच्चों के शॉर्ट वीडियो बनाएं जिसके माध्यम से जनमानस को वात्सल्य योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त हो सके।

रेखा आर्या ने आर्थिक रूप से कमजोर अधिक से अधिक बच्चों को विभाग द्वारा संचालित स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के लिए  अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विज्ञप्ति प्रक्रिया बनाई जाए जिससे आर्थिक रूप से कमजोर अधिक से अधिक बच्चों को योजना का लाभ पहुंचाया जा सके। 

विभागीय मंत्री ने सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को जनपदवार सुरक्षा स्थान का निर्माण, विशेष गृह निर्माण तथा पुराने भवनों के जीर्णोद्धार करने के लिए  31 अगस्त  तक प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय भेजने के निर्देश दिये।इस अवसर पर सचिव, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, हरि चंद्र सेमवाल, मुख्य परिवीक्षा अधिकारी, महिला कल्याण मोहित चौधरी तथा अन्य विभागीय अधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए सभी जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।

https://shahtimesnews.com/shah-times-dehradun-5-august-23-e-paper/

Shah Times Dehradun  5 August 23 E-PAPER

माता-पिता खोने वाले बच्चे या महिलाओं को संरक्षण देने के लिए  प्रस्ताव तैयार करें अधिकारी

रेखा आर्य ने प्राकृतिक आपदा या दुर्घटनाओं में अपने माता-पिता/संरक्षक/अभिभावकों को खो देने वाले बच्चों या महिलाओं को संरक्षण देने  के लिए विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विभाग की योजनाएं बदस्तूर चल रही हैं। बच्चे तथा महिलाएं निरन्तर विभाग की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। 

विभागीय मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों/महिलाओं तथा निराश्रितों के हितों के संरक्षण के लिए  हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों तथा जिला कार्यक्रम  अधिकारियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा सुविधाओं को बेहतर और समय पूर्ण करने के भी निर्देश दिये।

https://shahtimesnews.com/

शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर