शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

रिलायंस जियो की डाउनलोड स्पीड एयरटेल वोडाफोन आइडिया से ज्यादा

None 2023-09-29 13:41:09
रिलायंस जियो की डाउनलोड स्पीड एयरटेल वोडाफोन आइडिया से ज्यादा

रिलायंस जियो की डाउनलोड स्पीड एयरटेल से दोगुना और वोडाफोन आइडिया से 3.5 गुना अधिक तेज

नई दिल्ली। क्रिकेट (Cricket) के दीवानों के लिए खुशखबरी देश में जिन क्रिकेट स्टेडियमों में आईसीसी विश्व कप 2023 (icc world cup 2023) होने वाला है वहां रिलायंस जियो (Reliance Jio) की डाउनलोड स्पीड एयरटेल (Airtel) से दोगुना और वोडाफोन (Vodafone) आइडिया (idea) से 3.5 गुना अधिक तेज है।

ओपन सिग्नल की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकटे स्टेडियमों (indian cricket stadiums) के अंदर और बाहर नापी गई डाउनलोड स्पीड में जियो ने बाजी मारी। रिलायंस जियो (Reliance Jio) की औसत डाउनलोड स्पीड 61.7 एमबीपीएस मापी गई। वहीं एयरटेल (Airtel) 30.5 एमबीपीएस के साथ दूसरे, तो (Vodafone) आइडिया (idea) 17.7 एमबीपीएस के साथ तीसरे स्थान पर पिछड़ता नजर आया।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

ओपन सिग्नल की रिपोर्ट में 5जी डाउनलोड स्पीड के मामले में भी रिलायंस जियो (Reliance Jio) पहले पायदान पर रहा। जियो की 5जी डाउनलोड स्पीड एयरटेल से 25.5 फीसदी अधिक रही। जियो की औसत 5जी डाउनलोड स्पीड 344.5 एमबीपीएस दर्ज की गई वहीं एयरटेल (Airtel) 274.5 एमबीपीएस के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

उल्लेखनीय है कि (Vodafone) आइडिया (idea) अभी 5जी सर्विस नहीं है। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (icc world cup 2023) के मैच देश के 10 स्टेडियमों में होंगे। इनमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम जैसे नए स्टेडियम से लेकर कोलकाता के ईडन गार्डन (Eden Gardens Kolkata) जैसे ऐतिहासिक स्टेडियम शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, बैंग्लुरू, लखनऊ और धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियमों में भी मैच होंगे।

क्रिकेट स्टेडियमों में कुल अपलोड स्पीड के मामले में कांटे की टक्कर नजर आई। एयरटेल की औसत अपलोड स्पीड 6.6 एमबीपीएस तो जियो की 6.3 एमबीपीएस मापी गई। वोडाफोन आइडिया 5.8 एमबीपीएस के साथ तीसरे स्थान पर रहा। औसत 5जी अपलोड के मामले में एयरटेल अव्वल रहा, एयरटेल की स्पीड 26.3 एमबीपीएस तो रिलायंस जियो की 21.6 एमबीपीएस रही।

ओपन सिग्नल ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (icc world cup 2023) के स्टेडियमों के अंदर और बाहर 5जी कनेक्टिविटी की उपलब्धता की भी जांच की। नेटवर्क की उपलब्धता उपभोक्ताओं द्वारा 5जी नेटवर्क पर बिताए गए समय से निकाली जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक विश्व कप स्टेडियमों में 5जी उपलब्धता के मामले में जियो शीर्ष पर रहा। जियो के उपभोक्त 53 प्रतिशत से अधिक समय 5जी नेटवर्क से जुड़े रहे। जबकि एयरटेल के उपभोक्ता मात्र 20.7 प्रतिशत वक्त ही 5जी नेटवर्क से जुड़ सके। इस हिसाब से जियो के 5जी नेटवर्क की उपलब्धता एयरटेल से 2.6 गुना अधिक दर्ज की गई।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर