गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

चारधाम यात्रा फर्जी रजिस्ट्रेशन में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

None 2024-05-17 18:43:05
चारधाम यात्रा फर्जी रजिस्ट्रेशन में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने तीर्थयात्रियों से अनुरोध किया है कि उत्तरकाशी पुलिस आपकी यात्रा को सरल, सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए लगातार तत्पर है।

देहरादून, (Shah Times)। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उत्तरकाशी जनपद स्थित श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पर दर्शन के लिए उमड़ रही है। इसी बीच गुरुवार को फर्जी रजिस्ट्रेशन का मामला भी सामने आया। शुक्रवार को यह जानकारी वहां के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने दी।उन्होंने बताया कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रजिस्ट्रेशन सेन्टर, हीना में चेकिंग के दौरान, रजिस्ट्रेशन बार कोड चैक करने पर दो यात्री बसों की रजिस्ट्रेशन की तिथि फर्जी पायी गयी।

https://twitter.com/UttarkashiPol/status/1791351032284651910?t=3heoZnJwmt7JmKKtI19pKw&s=19

पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि दोनों बसों में 88 तीर्थयात्री सवार थे। श्रद्धालुओं द्वारा बताया गया कि हरिद्वार से टिंकू व माटू नामक दो टूर ऑपरेटर द्वारा उनके रजिस्ट्रेशन में फर्जीवाडा कर उनके साथ छलावा किया गया है। श्रद्धालुओं की तहरीर पर, दोनों टूर ऑपरेटरों के विरुद्ध कोतवाली मनेरी पर सरकारी दस्तावेज पर धोखे से कूटरचना कर फर्जी रजिस्ट्रेशन तैयार करने पर धारा 420/467/468/471 भादवि में दो अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।पुलिस अधीक्षक यदुवंशी ने तीर्थयात्रियों से अनुरोध किया है कि उत्तरकाशी पुलिस आपकी यात्रा को सरल, सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए लगातार तत्पर है।

https://shahtimesnews.com/shah-times-delhi-17-may-24

कोई भी यात्री बिना रजिस्ट्रेशन व रजिस्ट्रेशन की तिथि से पूर्व या बाद यात्रा पर न आएं। सभी श्रद्धालु अपना पंजीकरण आधिकारिक साइट से ही करें, किसी भी जालसाज के बहकावे में न आएं, पंजीकरण सेन्टर में लगातार चैकिंग की जा रही है, यदि किसी का पंजीकरण फर्जी पाया जाता है तो उन्हें किसी भी दशा में यात्रा नहीं करने दी जायेगी, उन्हें वहीं से वापस लौटा दिया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि फर्जी पंजीकरण के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर