शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

जनता दल यू के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

None 2023-12-29 16:00:42
जनता दल यू के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली । जनता दल यू (Janata Dal U) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने पद से इस्तीफा दे दिया है और बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पार्टी के नए अध्यक्ष होंगे।

सिंह ने शुक्रवार को यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक (national executive meeting) के दौरान अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव भी पेश किया। कार्यकारिणी ने सिंह के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए नीतीश कुमार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव का समर्थन किया।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से ये अटकलें चल रही थी कि सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देंगे और उनकी जगह नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पार्टी की कमान संभालेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि पार्टी की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी जिसमें सभी फैसलों की आधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी।

जद यू के राज्यसभा में सांसद और वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर (Ramnath Thakur) ने कहा कि सिंह ने चुनाव लड़ने के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त करने का आग्रह किया था। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकारिणी में लिए गए सभी फसलों की जानकारी राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद शाम को दी जाएगी।

हालांकि पार्टी पदाधिकारियों की गुरुवार शाम यहां हुई बैठक के बाद जदयू के सभी बड़े नेताओं ने सिंह के इस्तीफे की अटकलें को खारिज कर दिया था और कहा था कि पार्टी में सब कुछ सामान्य है तथा किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं है।

https://shahtimesnews.com/there-will-be-huge-demand-for-luxury-homes-in-the-year-2023-there-will-be-a-boom-in-the-new-year-also/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर