गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

रालोद ने छोटे चौधरी की 85वीं जयंती किसान प्रेरणा दिवस के रुप में मनाई

None 2024-02-12 20:21:08
रालोद ने छोटे चौधरी की 85वीं जयंती किसान प्रेरणा दिवस के रुप में मनाई

लखनऊ,( Shah Times)। राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का 85 वीं जयन्ती पूरे प्रदेश में “किसान प्रेरणा दिवस " के रूप में मनाई गयी। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों में पुष्पांजलि सभाएं, विचार गोष्ठियां, अस्पतालों में फल वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये। 

प्रदेश मुख्यालय में चौधरी अजित सिंह की जयन्ती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने की तथा संचालन संचालन प्रदेश प्रवक्ता अंकुर सक्सेना ने किया।इस अवसर पर रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे व पूर्व विधायक शिव करन सिंह ने उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि चौधरी अजित सिंह 8 बार लोकसभा व राज्यसभा के सदस्य तथा 4 बार भारत सरकार के मंत्री रहे हैं। उनको जनता का दर्द समझने की ताकत विरासत में प्राप्त थी, उन्होंने किसानों को उनकी राजनैतिक ताकत का अहसास कराया था।

https://youtu.be/e-QmAHHh01Q?si=fig4wNRpfz3TAZFZ

 चौधरी अजित सिंह  ग्रामीण विकास के केंद्रीय माॅडल के प्रमुख वकील थे। उन्हें भारतीय राजनीति में एक कुशल वक्ता, किसानों व वंचित वर्ग को उनका हक दिलाने वाले एक संघर्षषील राजनेता के रूप में सदैव याद किया जायेगा। उनके लिए सिर्फ इतना ही कहा जा सकता है “लगा सका न कोई उनके क़द का अंदाज़ा, वो आसमां थे मगर सर झुकाये चलते थे।पूर्व विधायक शिव करन सिंह ने चौधरी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी अजित सिंह ने चीनी मिलों की दूरी 25 किमी से घटाकर 15 किमी करने का कार्य किया जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने चौधरी साहब से प्रेरणा लेने की बात कही और यह भी कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर प्रदेश और देश को खुशहाल बनाया जा सकता है।

विचार गोष्ठी को उपरोक्त के अतिरिक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डा सुरेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश महासचिव संतोष यादव मनोज सिंह चौहान, रजनीकांत मिश्रा,आरपी सिंह चौहान, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल व कोषाध्यक्ष बी एल प्रेमी, प्रदेश महासचिव के जी वर्मा, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडेय, प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, एम ए आरिफ, महानगर अध्यक्ष चंद्रकांत अवस्थी, जिलाध्यक्ष रामसेवक रावत, प्रदेश सचिव अफसर अली, प्रमोद शुक्ला, राजेश मौर्या, अशोक तिवारी, महेश पाल धनगर, रमेश कश्यप, हरकेश कुमार, संतोष कुमार, अजय पाण्डेय, संजय कुमार पाठक, शैलेन्द्र शर्मा ने भी सम्बोधित कर चौधरी साहब को याद किया और उन्हें अपनी पुष्पांजलि अर्पित की।

    इस अवसर युवा रालोद द्वारा झलकारी बाई महिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में मरीजों व तीमारदारों व गरीबों को फल वितरण किया गया जिसमें रालोद की प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी एल प्रेमी, युवा रालोद के प्रदेश महासचिव बिपिन द्विवेदी, ;ऋषभ गुप्ता, मुकेष कुमार वर्मा आदि ने वितरण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर